{"_id":"62e16e93cea2fe0dc456439b","slug":"hamirpur-soldier-sumer-singh-missing-from-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Soldier Missing: हिमाचल के हमीरपुर का जवान सुमेर अरुणाचल प्रदेश से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Soldier Missing: हिमाचल के हमीरपुर का जवान सुमेर अरुणाचल प्रदेश से लापता
Wed, 27 Jul 2022 10:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:29 PM IST
सार
अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान जिला हमीरपुर का एक सिपाही रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया है। उनकी पहचान सुमेर सिंह (52) निवासी गांव शेर झगड़यानी, डाकघर धनेड़ जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सुमेर सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान जिला हमीरपुर का एक सिपाही रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया है। उनकी पहचान सुमेर सिंह (52) निवासी गांव शेर झगड़यानी, डाकघर धनेड़ जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना की सहायक जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (ग्रेफ) में सेवारत हैं। वह ड्रिल मशीन ऑपरेटर हैं। इन दिनों अरुणाचल प्रदेश के तेजू में तैनात हैं। सुमेर सिंह की पत्नी मीना देवी ने बताया कि सोमवार रात को उनकी अपने पति से बात हुई थी। मंगलवार को फोन पर संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
मीना ने बताया कि जब उनके देवर केवल सिंह ने अरुणाचल प्रदेश ग्रेफ हेडक्वार्टर में संपर्क किया तो वहां से पता चला कि मंगलवार सुबह 5:30 बजे से लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। सुमेर के ड्यूटी से लापता होने की खबर मिलने के बाद परिजन परेशान हैं। सुमेर सिंह के दो बेटे हैं, जो अभी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मीना देवी ने बताया कि हमीरपुर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन