फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur News: Sumit Changra of Mansuhi becomes Lieutenant in Australian Army

Hamirpur News: ऑस्ट्रेलिया की सेना में लेफ्टिनेंट बने मंसूही के सुमित चांगरा

Mon, 15 Jan 2024 05:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 05:08 PM IST
सार

हमीरपुर जिले की  ग्राम पंचायत सौर के मंसूही गांव के सुमित चांगरा ने ऑस्ट्रेलिया की सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन
Hamirpur News:  Sumit Changra of Mansuhi becomes Lieutenant in Australian Army
सुमित चांगरा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत सौर के मंसूही गांव के सुमित चांगरा ने ऑस्ट्रेलिया की सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। सुमित चांगरा के पिता सुनील चांगरा व माता अंजना चांगरा ऑस्ट्रेलिया में ही निजी नौकरी करते हैं। सुमित चांगरा के दादा रोशन लाल ने डिप्टी रेंजर के पद पर हिमाचल में ही नौकरी की तथा दादी विमला देवी गृहणी हैं। सुमित चांगरा ने पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई दिव्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भोटा में पूरी की।

विज्ञापन


दिव्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की अध्यक्ष कंचन भारद्वाज ने कहा कि सुमित चांगरा ने स्कूल व देश का नाम रोशन किया है। सुमित चांगरा ने अपनी हाई सेकेंडरी की परीक्षा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से पास की तथा मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई मोनाश यूनिवर्सिटी मेलबर्न से पूरी की। इसके बाद सुमित चांगरा ने ऑस्ट्रेलिया की फौज में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया।सुमित के परिवार वालों में सुशील चांगरा, अश्विनी चांगरा, सरदारी लाल, चतर सिंह, कमल चंद आदि ने कहा कि सुमित चांगरा ने देश तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed