फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hamirpur first in institutional delivery, Chamba lags behind, revealed in the report of Health Department

Himachal: संस्थागत प्रसव में हमीरपुर प्रथम, चंबा पिछड़ा, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Mon, 03 Feb 2025 12:12 PM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Feb 2025 12:12 PM IST
सार

 चंबा जिले में पिछले तीन वर्षों में गर्भवतियों के संस्थागत प्रसव की दर प्रदेशभर में सबसे कम रही है। घरेलू प्रसव में चंबा प्रदेश में शीर्ष स्थान पर है।

विज्ञापन
Hamirpur first in institutional delivery, Chamba lags behind, revealed in the report of Health Department
गर्भवती महिला - फोटो : freepik

विस्तार

संस्थागत प्रसव के मामले मे प्रदेश में हमीरपुर जिला अव्वल है। दूसरी ओर चंबा जिले में पिछले तीन वर्षों में गर्भवतियों के संस्थागत प्रसव की दर प्रदेशभर में सबसे कम रही है। घरेलू प्रसव में चंबा प्रदेश में शीर्ष स्थान पर है। संस्थागत प्रसव की तुलना में घरेलू प्रसव अधिक जोखिम भरा होता है। इस पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। प्रदेश के अन्य जिलों में संस्थागत प्रसव की दर 90 प्रतिशत से ऊपर है, जबकि चंबा में यह दर 72 प्रतिशत के करीब है। स्वास्थ्य विभाग की 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार, चंबा जिला संस्थागत प्रसव करवाने में सबसे पिछड़ा हुआ है। हमीरपुर जिला लगातार दूसरे वर्ष भी पहले स्थान पर है, जहां संस्थागत प्रसव की दर 99.98 प्रतिशत है जो पिछले वर्ष 98.92 प्रतिशत थी।
विज्ञापन


इस वर्ष चंबा जिला में संस्थागत प्रसव की दर 72 प्रतिशत रही, जबकि अन्य जिलों में यह आंकड़ा 90 प्रतिशत के पार है। कांगड़ा में संस्थागत प्रसव की दर 99.15, बिलासपुर में 99.12, शिमला में 98.76, उना में 98.53, सोलन में 98.13, मंडी में 95.80, कुल्लू में 95.76, सिरमौर में 91.90,  किन्नौर में 88.62, और लाहौल स्पीति में 83.72 प्रतिशत थी। वर्ष 2023-24 में प्रदेश में कुल 239 घरेलू प्रसव हुए। इनमें से 194 घरेलू प्रसव अकेले चंबा जिले से हुए। चंबा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर चंबा जिले में प्रसव करवाने के लिए डिलीवरी प्वाइंट्स की संख्या कम है। इसके कारण संस्थागत प्रसव की दर थोड़ी कम है। विभाग डिलीवरी प्वाइंट्स की संख्या बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed