फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gutbazi in Kangra Bjp action may taken against mla Ramesh Dhwala

कांगड़ा भाजपा का घमासान चरम पर, धवाला पर हो सकती है कार्रवाई

Sat, 13 Jun 2020 09:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Jun 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Gutbazi in Kangra Bjp action may taken against mla Ramesh Dhwala
- फोटो : अमर उजाला

कांगड़ा जिले की भाजपा में चल रही सियासी तनातनी चरम पर पहुंच गई है। एक ओर जहां जिले के तीन विधायकों राकेश पठानिया, रीता धीमान और विशाल नैहरिया ने विधायक रमेश धवाला के बयान से किनारा कर कार्रवाई की बात कही, वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी राणा पर टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राणा कर्मठ और संगठन हित में काम कर रहे हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने तो धवाला की बयानबाजी का कड़ा संज्ञान लेने की बात कही है।

विज्ञापन


बीते वीरवार को विधायक धवाला ने भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा का नाम लेकर मोर्चा खोल दिया था। शुक्रवार को विधायक पठानिया ने प्रेस वार्ता कर कहा कि सीएम आवास पर बैठक में सिर्फ विकास कार्य जैसे प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई। धवाला ने मीडिया के सामने अपने निजी विचार रखे हैं। कांगड़ा और प्रदेश के विधायक राणा का सम्मान करते हैं। रीता धीमान और नैहरिया ने भी राणा पर टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। दोनों ने धवाला पर कार्रवाई की बात कही है। उधर राणा के गृहक्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने धवाला का पुतला जलाया।

विज्ञापन

उधर, सारी उठापटक के बावजूद धवाला अपने बयान पर कायम हैं। धवाला ने पठानिया के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि जो व्यक्ति दो घंटे में अपनी बात से पलट जाए, उसकी बात के लिए क्या कहें। साथ ही कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। धवाला ने कहा कि कुछ ऐेसे लोगों को पार्टी में शामिल कराया जा रहा है जो सिर्फ नुकसान ही करेंगे। उधर भाजपा की आपसी कलह के बीच कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और विधायक विक्रमादित्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर चुटकी ली।

एक साल बाद भी नहीं शुरू हुए काम: पठानिया 
राज्य सचिवालय में पत्रकारों से विधायक राकेश पठानिया ने कहा कि विधायकों संग सीएम की बैठक में लंबित कार्यों पर चर्चा हुई है। जैसे बस अड्डे का शिलान्यास साल भर पहले मुख्यमंत्री ने किया था, लेकिन अभी तक एक ईंट भी उसमें नहीं लगी। ऐसे ही मुद्दों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया गया।  

सीएम ने धवाला को संयम से काम लेने को कहा, राणा पर टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधायक धवाला की ओर से शिमला में राणा पर की टिप्पणी पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था। बैठक से बाहर आकर धवाला को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। वहीं देर रात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धवाला से मुलाकात कर उनका पक्ष सुना।

सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान एक ओर जहां धवाला ने फिर से अपनी बात दोहराई और संगठन महामंत्री के दखल पर नाराजगी जताई, वहीं मुख्यमंत्री ने भी उन्हें संयम से काम लेने और कुछ निष्कर्ष निकालने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और संगठन में तालमेल ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed