फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Guru Tegh Bahadur Sahib's Prakash Parv was celebrated with great pomp in the Gurdwara.

Shimla News: गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व

Tue, 07 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Guru Tegh Bahadur Sahib's Prakash Parv was celebrated with great pomp in the Gurdwara.
श्री गुरु सिंह सभा में हुआ शब्द कीर्तन
विज्ञापन

सुबह 6:30 बजे अमृत वेले का दीवान लगाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गुरुद्वारों में सिखों के 9वें गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुराना बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में हजूरी रागी जत्था सुखजिंदर सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। बालूगंज गुरुद्वारा साहिब में पाठ और कीर्तन किया गया।


पुराना बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार को सुबह 6:30 बजे अमृत वेले का दीवान लगाया गया। इसमें हजूरी रागी जत्था सुखजिंदर सिंह ने आसा की वार गुरबानी का कीर्तन किया। इसके बाद 8:40 बजे ग्रंथी लवप्रीत ने गुरमत विचार प्रस्तुत किया। इसके बाद बीबी सुरजीत कौर ने 9:00 बजे कीर्तन कर संगत का निहाल किया। कीर्तन के बाद ग्रंथी जसविंदर सिंह ने कीर्तन किया। 9:30 बजे हजूरी रागी जत्था सुखजिंदर सिंह ने आनंद साहिब का पाठ किया। इसके बाद शाम 6:50 बजे दीवान लगाया गया जिसमें सबसे पहले लवप्रीत सिंह ने रहरास साहिब का पाठ किया। शाम 7:25 बजे जसविंदर सिंह और गुरमत कक्षा के बच्चों ने आरती और कीर्तन किया। इसके बाद 8:10 बजे लवप्रीत सिंह ने गुरमत विचार प्रस्तुत किया और 8:30 बजे अमनप्रीत सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद 9:15 बजे हजूरी रागी जत्था सुखजिंदर सिंह ने कीर्तन किया। इसके बाद आनंद साहिब के पाठ अरदास और हुकमनामा के साथ दीवान समाप्त हुआ। इस दौरान गुरुसिंह सभा ने लोगों को अटूट लंगर बरताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article