{"_id":"628227a44d073c2fdf113cbc","slug":"gurpatwant-singh-pannu-s-threat-indians-advised-not-to-go-to-himachal-pradesh-and-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी: भारतीयों को हिमाचल प्रदेश और ताजमहल नहीं जाने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी: भारतीयों को हिमाचल प्रदेश और ताजमहल नहीं जाने की दी सलाह
Mon, 16 May 2022 04:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 May 2022 04:00 PM IST
सार
अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस(एसएफजे) ने एक और धमकी भरा वीडियो जारी किया है। एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पर्यटन अलर्ट जारी करते हुए भारतीयों को ताजमहल और हिमाचल प्रदेश का दौरा नहीं करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
गुरपतवंत सिंह पन्नू(फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑपरेशन ब्लूस्टार के 38वें वर्ष से पहले अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस(एसएफजे) ने एक और धमकी भरा वीडियो जारी किया है। एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पर्यटन अलर्ट जारी करते हुए भारतीयों को ताजमहल और हिमाचल प्रदेश का दौरा नहीं करने की सलाह दी है। पन्नू के अनुसार सीएम ठाकुर, मनोहर खट्टर और योगी आदित्यनाथ ने खालिस्तान समर्थक सिखों के साथ झूठे आतंक के आरोप दायर कर संघर्ष शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जिससे यूपी, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था का संकट बढ़ सकता है। एक वीडियो संदेश में पन्नू ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब से 6 जून को पंजाब में खालिस्तान जनमत संग्रह की मतदान तिथि की घोषणा की जाएगी। दावा किया कि खालिस्तान जनमत संग्रह के माध्यम से भारत से अलग होने के लिए चिन्हित क्षेत्रों में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और यूपी के सिख आबादी वाले क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन