फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gurmeet Singh Sandhwalia appointed Chief Justice of Himachal Pradesh High Court

हिमाचल: गुरमीत सिंह संधवालिया HC के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, कानून एवं न्याय मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Mon, 23 Dec 2024 09:36 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: श्याम जी. Updated Mon, 23 Dec 2024 09:36 PM IST
सार

गुरमीत सिंह संधवालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की गई है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड एक की ओर से राष्ट्रपति की ओर यह मंजूरी दी गई है। 
 

विज्ञापन
Gurmeet Singh Sandhwalia appointed Chief Justice of Himachal Pradesh High Court
गुरमीत सिंह संधवालिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय की ओर से गुरमीत सिंह संधवालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधवालिया हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे। 

विज्ञापन


भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड एक की ओर से राष्ट्रपति की ओर यह मंजूरी दी गई है। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को उनके नाम की सिफारिश की थी। संधवालिया पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। उन्हें 30 सितंबर 2011 को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 18 अक्तूबर 2024 को राजीव शकधर की सेवानिवृत्ति के बाद इन्हें  मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed