फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   gums problems are common in diabetes patients : Doctor Vinay

मधुमेह रोगियों में मसूड़ों की दिक्कत ज्यादा, सावधानी की जरूरत: डॉ. विनय

Mon, 22 Mar 2021 01:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Mar 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
gums problems are common in diabetes patients : Doctor Vinay
डॉ. विनय भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

मधुमेह रोगियों में मसूड़ों की समस्या बढ़ती जा रही है। डेंटल कॉलेज के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. विनय भारद्वाज के किए शोध में यह खुलासा हुआ है। यह शोध दो सौ लोगों पर किया था। इसमें  सौ मधुमेह रोगी और सौ स्वस्थ लोगों को शामिल किया गया।

विज्ञापन


शोध में सामने आया कि मधुमेह रोगियो में मसूड़ों की प्रतिरक्षण क्षमता कम हो जाती है। जीवाणु घातक तरीके से संक्रमण फैलाते है। डॉ. विनय भारद्वाज को मुंह और दांतों के रोगों से संबंधित शोध पत्र पेश करने पर उत्कृष्ट शोध पत्र प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


हाल ही में 5वां अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन करवाया गया। यह सम्मेलन सीआर डायबिटीक इंस्टीट्यूट पुरु,  इंटरनेशनल डायबिटीक फेेडरेशन और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में करवाया गया। सम्मेलन में 150 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। मुंह और दंत रोगों से संबंधित शोध पत्र डॉ. विनय भारद्वाज ने पेश किया। उधर, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने डॉ. विनय भारद्वाज को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed