फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   gudiya rape and murder case: court verdict may be on 28 April 2021

गुड़िया केस: अदालत में पेश किया आरोपी, 28 को आ सकता है फैसला

Fri, 16 Apr 2021 09:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Apr 2021 09:05 PM IST
सार

कोटखाई के गुड़िया केस में अब सुनवाई लगभग पूरी हो गई है। 28 अप्रैल को इस मामले पर फैसला आ सकता है। शुक्रवार को आरोपी नीलू को कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष अदालत में पेश किया गया। यहां  सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें अदालत के सामने रखीं। आरोपी की ओर से अधिवक्ता ने इस मामले में आरोपी के लिए गए सैंपल और गिरफ्तारी पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
gudiya rape and murder case: court verdict may be on 28 April 2021
आरोपी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटखाई के गुड़िया केस में अब सुनवाई लगभग पूरी हो गई है। 28 अप्रैल को इस मामले पर फैसला आ सकता है। शुक्रवार को आरोपी नीलू को कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष अदालत में पेश किया गया। यहां  सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें अदालत के सामने रखीं। आरोपी की ओर से अधिवक्ता ने इस मामले में आरोपी के लिए गए सैंपल और गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। कहा कि जांच एजेंसी ने आरोपी पर नियमों के खिलाफ जांच की है।

विज्ञापन


अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी। इसी दिन इस मामले पर फैसला भी आ सकता है। इस मामले में आरोपी को सरकार को ओर से लीगल ऐड सेवा में वकील नियुक्त किया गया है। जिला अदालत में इस मामले को किसी भी वकील ने नहीं लड़ने का फैसला लिया था। पकड़े गए आरोपी को नाहन की एक अदालत से उम्र कैद की सजा भी हो रखी है। उधर, गुड़िया के परिजन इस मामले की जांच से खुश नहीं हैं। सीबीआई जांच हमेशा ही शक के घेरे में रही है। इस पर अभी भी मामला उच्च न्यायालय में लंबित है।
विज्ञापन


यह है मामला
4 जुलाई 2017 को कोटखाई की एक छात्रा स्कूल से लौटते वक्त लापता हो गई थी। 6 जुलाई को कोटखाई के जंगल में इसी लाश मिली थी। मामले में छह आरोपी पकड़े गए थे। इनमें से सूरज की कोटखाई थाने में 18 जुलाई 2017 की रात को हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि राजू की सूरज से बहस हुई और उसके बाद राजू ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि बाद में मामले में नया मोड़ आया था और उपरोक्त सभी आरोपी जेल से रिहा हो गए थे। अप्रैल 2018 को नीलू को हिरासत में लिया था। उपरोक्त मामले में सीबीआई की ओर से 55 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed