फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   gudiya case: Police officer accused of Suraj lockup murder reinstated

गुड़िया मामला: सूरज लॉकअप हत्याकांड के आरोपी पुलिस अफसर बहाल

Mon, 25 Nov 2019 10:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
gudiya case: Police officer accused of Suraj lockup murder reinstated
- फोटो : अमर उजाला

बहुचर्चित गुड़िया हत्याकांड से जुड़े सूरज लॉकअप हत्याकांड के आरोपी तीन पुलिस अधिकारियों को प्रदेश सरकार ने बहाल कर दिया है। सरकार ने अलग-अलग आदेश जारी कर आईजी जहूर हैदर जैदी, एसपी डीडब्ल्यू नेगी और डीएसपी मनोज जोशी का निलंबन वापस ले लिया है। 

विज्ञापन

बीते शनिवार को जारी इन आदेशों के अनुसार तीनों के निलंबन बैक डेट से वापस लिए गए हैं।

आईजी जहूर जैदी का 2 नवंबर जबकि एचपीएस अधिकारी डीडब्ल्यू नेगी और मनोज जोशी का निलंबन 16 नवंबर से वापस लिया गया है। फिलहाल तीनों को तैनाती नहीं दी गई है। नए आदेश तक तीनों पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट करेंगे। कुछ समय पहले तीनों को जमानत मिल गई थी लेकिन सरकार ने इन्हें बहाल नहीं किया। सरकार ने दो बार निलंबन को बढ़ा भी दिया।
विज्ञापन


हाल ही में शासन की उच्च समिति की बैठक हुई, जिसमें निलंबन को वापस लेने की सिफारिश की गई। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद प्रदेश गृह विभाग ने तीनों के निलंबन को वापस लेने के आदेश जारी कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि वीरभद्र सरकार के दौरान गुड़िया दुष्कर्म व हत्याकांड के दौरान हिमाचल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान एक आरोपी सूरज की मौत हो गई। सीबीआई ने मामले की जांच के बाद तीनों अफसरों को गिरफ्तार कर लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed