Himachal: बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, गांव में न मिली दुल्हन न उसका घर, अब पंचायत ने लिया ये बड़ा फैसला
हरोली क्षेत्र से सिंगा गांव में मंगलवार को बरात लेकर पहुंचे दूल्हा परिवार को दुल्हन का घर न मिलने के मामले में बिचौलिया महिला की ओर से परिवार को धोखे में रखने की बात सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायत ने लिया ये फैसला
हरोली क्षेत्र से सिंगा गांव में मंगलवार को बरात लेकर पहुंचे दूल्हा परिवार को दुल्हन का घर न मिलने के मामले में बिचौलिया महिला की ओर से परिवार को धोखे में रखने की बात सामने आई है। बुधवार सुबह पंचायत के समक्ष दोनों पक्ष बैठे। फैसला लिया कि शादी की तैयारियों में दूल्हा पक्ष का जितना भी खर्च हुआ, वह आरोपी महिला चुकाएगी। ग्रामीणों को महिला का बायकॉट करने के निर्देश दिए गए। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि आरोपी महिला को गांव से बाहर किया जाए। दूल्हा परिवार बंगाणा के नारी गांव का है। पंचायत प्रधान राम कुमार ने बताया कि महिला बिचौलिया की धोखेबाजी ने पूरा माहौल खराब किया है। दूल्हे वालों ने शादी का पूरा खर्च रीति-रिवाज से किया। दूल्हे वालों ने बताया कि शादी में उनका 5.86 लाख रुपये खर्च हुआ। पंचायत ने फैसला किया है कि महिला शादी का पूरा खर्च दूल्हे वालों को देगी। पहले भी धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी रही हैं।
क्या है पूरा मामला मामला
बता दें, मंगलवार सुबह के समय कुटलैहड़ के नारी गांव से बरात गाड़ियों में सवार होकर पहुंची। सिंगा के ग्रामीण भी बरात देख सोच में पड़ गए। ग्रामीणों ने दूल्हा पक्ष से पूछा कि आपको कहां जाना है। इस पर बरातियों ने भी पूछा कि यहां शादी वाला घर कौन सा है। ग्रामीणों ने कहा कि यहां तो कोई शादी नहीं है। उन्होंने दुल्हन की फोटो दिखाई तो पता चला कि लड़की तो हमारे गांव की नहीं है। यह सुनकर सभी के होश उड़ गए। शादी की बिचौलिया नारी गांव की महिला भी गाड़ी से उतरी और कहा कि शादी इसी गांव में है। मैं लड़की के घर का पता करती हूं। बहाना बनाकर महिला अपने पति के साथ गाड़ी में सवार होकर वहां से चली गई। महिला वापस नहीं आई तो ग्रामीणों के साथ बरातियों को भी शक हुआ।
एसपी ने ये कहा
बिचौलिया महिला को फोन लगाया तो उसने कहा कि लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया और वह पंजाब के नवांशहर अस्पताल जा रही है। इस पर शक और गहरा गया। इसके बाद कुछ लोगों ने दूसरी गाड़ी में सवार होकर महिला को घेरा और वापस सिंगा गांव लेकर आए। विवाद गहराता देख मौके पर स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी भी पहुंचे। इसके बाद बरातियों को पंचायत घर लेकर जाया गया। शाम पांच बजे पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर थाना सदर पुलिस के पास भेजा। देर शाम तक दूल्हा पक्ष नहीं पहुंचा। जबकि आरोपी महिला और उसका पति रात को थाना सदर में पेश हुआ। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।