फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Green ticks nine batches of inactivated influenza vaccine from CDL Kasauli

CDL Kasauli: इनएक्टिवेटिड इन्फ्लूएंजा वैक्सीन के नौ बैच को सीडीएल कसौली से ग्रीन टिक

Wed, 22 Mar 2023 11:00 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Mar 2023 11:00 AM IST
सार

इनएक्टिवेटिड इन्फ्लूएंजा वैक्सीन के नौ बैच को सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली से ग्रीन टिक मिला है। ये बैच जनवरी में यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन
Green ticks nine batches of inactivated influenza vaccine from CDL Kasauli
सीडीएल कसौली - फोटो : संवाद

विस्तार

देश में इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों के बीच इनएक्टिवेटिड इन्फ्लूएंजा वैक्सीन के नौ बैच को सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली से ग्रीन टिक मिला है। ये बैच जनवरी में यहां पहुंचे थे। इसके बाद प्रयोगशाला में इनका परीक्षण किया गया और अब तक नौ बैच को सीडीएल ने पास कर कंपनी को भेज दिया है। अब कंपनी इन बैच को बाजार में उतारेगी। बुखार, जुकाम जैसे लक्षणों से पीड़ित बच्चों और वयस्कों को इस वैक्सीन से फायदा मिलेगा। यह इन्फ्लूएंजा वायरस की अग्रिम स्तर की वैक्सीन है, जो व्यक्ति में वायरस के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।

विज्ञापन


गौर रहे कि इन दिनों मौसमी वायरल इन्फ्लूएंजा का रूप ले रहा है। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी सभी राज्यों को अलर्ट किया था। वहीं, सीडीएल को भी इसकी वैक्सीन का परीक्षण तेजी से करने के निर्देश दिए थे, ताकि पीड़ित लोगों को समय पर वैक्सीन उपलब्ध हो सके। अब तक इनएक्टिवेटिड इन्फ्लूएंजा वैक्सीन समेत इन्फ्लूएंजा वैक्सीन जांच के कुल 13 वैक्सीन पास किए जा चुके हैं। सीडीएल ने इस बारे में वेबसाइट पर जानकारी दी है।
विज्ञापन


भारत में बनने और आयात-निर्यात होने वाली हर वैक्सीन सबसे पहले जांच के लिए सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी कसौली पहुंचती है। यहां वैक्सीन की गुणवत्ता और क्षमता को जांचा जाता है। लैब में गहनता से इसका परीक्षण होने के बाद मान्यता दी जाती है, जिसके बाद ही वैक्सीन को बाजार में उतारा जाता है। कोरोना काल में भी सीडीएल के विशेषज्ञों और कर्मचारियों ने वैक्सीन को लेकर बेहतर कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

मस्तिष्क ज्वर मेनिंगोकोकल वैक्सीन का सैंपल फेल
सीडीएल कसौली में मस्तिष्क ज्वर की मेनिंगोकोकल वैक्सीन का सैंपल फेल हो गया है। इस वैक्सीन के बैच को बाजार में कंपनी नहीं उतार सकेगी। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद की बायोमैड कंपनी का सैंपल जांच के लिए सीडीएल आया था। जो मानकों पर खरा नहीं उतरा है। इस बारे में कंपनी को सीडीएल की ओर से बता दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed