{"_id":"6415c25f251ce707a4012846","slug":"green-national-highway-corridor-project-will-be-constructed-in-himachal-union-minister-gadkari-gave-informati-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: हिमाचल में ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना का निर्माण होगा, नितिन गडकरी ने राज्यसभा में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: हिमाचल में ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना का निर्माण होगा, नितिन गडकरी ने राज्यसभा में दी जानकारी
Sat, 18 Mar 2023 07:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Mar 2023 07:24 PM IST
सार
हिमाचल में ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना का निर्माण होगा। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में भी ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद इंदु बाला गोस्वामी को राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि हिमाचल में ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना का निर्माण होगा। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में भी ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना का निर्माण करेंगे। केंद्र सरकार और विश्व बैंक ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत कुल 7,662.47 करोड़ की लागत से 781 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के लिए विश्व बैंक 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर ऋण सहायता प्रदान करेगा।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि इस ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना का उद्देश्य मौसम में बदलाव, जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग से प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण अनुकूल राजमार्गों का निर्माण करना है। इसमें सीमेंट से ट्रीट किए गए सब बेस, स्थानीय उत्पादों जैसे फ्लाई ऐश, प्लास्टिक के उपयोग, कोको जूट फाइबर आदि किफायती घरेलू, स्थानीय उत्पादों का उपयोग करके ग्रीन प्रौद्योगिकी को मुख्य धारा में समाहित किया जाएगा।
विज्ञापन