फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Green cover will increase in Himachal with a scheme of Rs 100 crore, govt will allocate vacant or barren fores

हिमाचल: 100 करोड़ की योजना से बढ़ेगा हरित आवरण, पांच हेक्टेयर तक खाली या बंजर वन भूमि आवंटित करेगी सरकार

Mon, 04 Aug 2025 11:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Aug 2025 11:35 AM IST
सार

 सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में हरित आवरण में वृद्धि के लिए 100 करोड़ रुपये की राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की गई है।

विज्ञापन
Green cover will increase in Himachal with a scheme of Rs 100 crore, govt will allocate vacant or barren fores
जंगल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में हरित आवरण में वृद्धि के लिए 100 करोड़ रुपये की राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की गई है। इस योजना में जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। पारंपरिक पौधरोपण मॉडल के स्थान पर इस योजना के तहत महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य पंजीकृत समुदाय-आधारित संगठनों को शामिल कर जनसहभागिता से पौधरोपण सुनिश्चित किया जा रहा है। यह समूह बंजर वन भूमि क्षेत्रों में पौधरोपण और रखरखाव जैसी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सुक्खू ने कहा कि क्षेत्र में विस्तार के साथ-साथ इस योजना से राज्यभर के हजारों ग्रामीणों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन


यह योजना जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी तंत्र और ग्रामीण समुदायों के आर्थिक उत्थान में सहायक सिद्ध होगी। इस योजना के तहत पारिस्थितिकी आवश्यकता और पहुंच के आधार पर हर समुदाय आधारित संगठन को 5 हेक्टेयर तक खाली अथवा बंजर वन भूमि आवंटित की जाएगी। वन विभाग अपनी नर्सरियों से गुणवत्तायुक्त पौधों की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा और सफल पौधरोपण सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी और मूल्यांकन सुनिश्चित करेगा। इस योजना की सफलता के लिए प्रत्येक समुदाय आधारित संगठन को प्रति हेक्टेयर 1.20 लाख रुपये या भूमि के क्षेत्रफल के अनुपात में धनराशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक हेक्टेयर से छोटे क्षेत्रों के लिए धनराशि आनुपातिक आधार पर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त रोपे गए पौधों की सत्यापित जीवित प्रतिशतता दर के आधार पर 1.20 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed