{"_id":"65db38e06cb16755ce00d433","slug":"grant-to-hp-university-shimla-news-c-19-sml1001-311365-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुविषयक शिक्षा और अनुसंधान विवि के रूप में उभरेगा एचपीयू : हपुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुविषयक शिक्षा और अनुसंधान विवि के रूप में उभरेगा एचपीयू : हपुटा
विज्ञापन
विवि को सौ करोड़ की ग्रांट मिलने से होगा ढांचागत सुधार, शोध अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ हपुटा ने विश्वविद्यालय को मेरु घटक के तहत 100 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने पर खुशी व्यक्त की है। विवि देशभर की 26 विश्वविद्यालयों में से चयनित हुआ है।
संघ के अध्यक्ष डाॅ. मोहिंद्र ठाकुर और सचिव यशवंत हारटा ने आशा जताई कि पी उषा स्कीम से मिलने वाले इस अनुदान से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय देश की एक अग्रणी बहुविषयक शिक्षा और अनुसंधान के रूप में विकसित होगा। अध्यापकों और शोधार्थियों को आधुनिक आधारभूत ढांचा और आधुनिक रिसर्च सुविधाएं मील का पत्थर साबित होंगी। हपुटा के प्रधान डॉ. मोहिंद्र ठाकुर, सचिव डॉ. यशवंत हारटा और कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल, प्रति कुलपति प्रो. राजिंदर वर्मा, डीएस प्रो. बीके शिवराम, डीन प्लानिंग प्रो. जोगिंद्र धीमान को अनुदान मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने केंद्र के समक्ष अनुदान के लिए प्रस्ताव को प्रभावी ढंग से पेश करने, अनुदान दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू, शिक्षा सचिव राकेश कंवर का आभार जताया है।