फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Grandala bird will now be seen in Great Himalayan National Park

Wildlife Himachal: अब ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में होंगे ग्रैंडाला पक्षी के दीदार

Thu, 23 Feb 2023 11:19 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Feb 2023 11:19 AM IST
सार

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में इस पक्षी को 2018 में पहली बार देखा गया था, मगर उस समय इनकी संख्या बहुत कम थी। जनवरी 2023 को पार्क प्रबंधन ने इस पक्षी के एक विशाल झुंड को कैमरे में कैद किया है।

विज्ञापन
Grandala bird will now be seen in Great Himalayan National Park
ग्रैंडाला पक्षी - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में अब ग्रैंडाला प्रजाति के पक्षी के दर्शन भी हो सकेंगे। पर्यटकों और पक्षी प्रेमियों के लिए यह अच्छी खबर है। पार्क में इस पक्षी को 2018 में पहली बार देखा गया था, मगर उस समय इनकी संख्या बहुत कम थी। जनवरी 2023 को पार्क प्रबंधन ने इस पक्षी के एक विशाल झुंड को कैमरे में कैद किया है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क वन्य प्राणियों के साथ पक्षियों का भी संरक्षक बन गया है। हालांकि, ग्रैंडाला पक्षी सर्दी के मौसम में तीन से चार माह तक ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में वास करता है। यह पक्षी समुद्रतल से करीब 3,000 फीट की ऊंचाई पर पाया जाता है, जहां हरे भरे जंगल अधिक होते हैं। इस बार जनवरी में पार्क प्रबंधक के एक कर्मी ने इसे जिला कुल्लू के अति दुर्गम क्षेत्र शाक्टी में देखा है।

विज्ञापन

विज्ञापन


बेहद खूबसूरत ग्रैंडाला पक्षी पूर्वोतर राज्य के सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में पाया जाता है। अब प्रदेश के पक्षी प्रेमियों को ग्रैंडाला पक्षी को देखने के लिए बाहरी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में इस पक्षी के होने से यह क्षेत्र एक उम्दा डेस्टिनेशन (ठिकाना) हो सकता है। पार्क क्षेत्र में विंटर सीजन में सैलानियों के साथ पक्षी प्रेमी इसका दीदार कर सकते हैं। ग्रैंडाला पक्षी हमेशा झुंड में ही दिखाई देता है। इसका भोजन छरमा (सीबकथोर्न) ही है। पार्क क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में सीबकथोर्न पाया जाता है और ग्रैंडाला का यह पसंदीदा भोजन है। विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के वनमंडलाधिकारी निशांत मंढोत्रा ने कहा कि इस पक्षी को 2018 को भी पार्क में देखा गया था। इस बार इसका झुंड काफी बड़ा है। कहा कि पार्क में पाए जाने वाले जीव-जंतुओं के साथ पक्षियों के संरक्षण पर ध्यान दिया जा रहा है। पार्क में किसी भी तरह का शिकार करने की अनुमति नहीं है। इसके लिए कई संवदेनशील जगहों पर ट्रैप कैमरों से भी नजर रखी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काले पंखों के साथ गहरे नीले रंग का होता है ग्रैंडाला नर
ग्रैंडाला पक्षी में नर काले पंखों के साथ गहरे नीले रंग का होता है। जबकि, मादा पूरे सिर पर सफेद धारियों और पंखों पर कमजोर सफेद पट्टियों के साथ भूरे रंग की होती हैं। साथ ही यह पक्षी लंबी चोंच और तेज पंखों वाला होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed