फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gramin Dak sevak Strike from 22nd May

छह हजार ग्रामीण डाक सेवक जाएंगे हड़ताल पर, नहीं बंटेंगे लेटर

Sun, 20 May 2018 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, स्वारघाट (बिलासपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, स्वारघाट (बिलासपुर) Updated Sun, 20 May 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Gramin Dak sevak Strike from 22nd May

केंद्र सरकार और डाक विभाग के रैवये से आहत हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित डाकघरों में कार्यरत करीब छह हजार ग्रामीण डाक सेवक 22 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इस दौरान हिमाचल के किसी भी ग्रामीण डाकघर से डाक नहीं बंटेगी।

विज्ञापन


ग्रामीण डाक सेवक संघ जिला बिलासपुर के प्रधान सोहन सिंह कौशल और सचिव बूटाराम ने बताया कि 4 मई को एनएफईयू से संबंधित आल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन के साथ ही देश के तीन बड़े संगठनों ने केंद्र सरकार व डाक विभाग को हड़ताल का नोटिस दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई। इस कारण पूरे देश के ग्रामीण डाक सेवक डाक व्यवस्था ठप कर देंगे। उन्होंने ग्रामीण डाक सेवकों से आग्रह किया है कि वे 22 मई को मुख्य डाकघर बिलासपुर में पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Gramin Dak sevak Strike from 22nd May

कहा कि डाक विभाग ने नियमित कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का सितंबर 2016 से भुगतान कर दिया है, जबकि ग्रामीण डाक सेवकों के वेतनमान निर्धारण करने को बैठाई गई कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट ढाई साल बाद भी लागू नहीं की जा रही है।

ग्रामीण डाक सेवक पुराने वेतनमान पर काम कर रहे हैं। सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर कमलेश चंद्रा रिपोर्ट को ग्रामीण डाक सेवकों के वेतनमान में सुधार के लिए जनवरी 2016 में बैठाया गया था।

इसमें सुझाए वेतनमान के अनुसार ग्रामीण डाक सेवकों के वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी, लेकिन ढाई साल बाद भी कमलेश चंद्रा रिपोर्ट को लागू नहीं किया जा रहा है। उधर, डाक विभाग ने हड़ताल से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है। मंडल स्तर पर कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं। ग्रामीण डाक सेवकों से भी विभागीय अधिकारी संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed