फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   govt will take final decision on formation of new panchayats in Himachal soon

हिमाचल में नई पंचायतों के गठन को सरकार शीघ्र लेगी अंतिम फैसला

Tue, 11 Aug 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Aug 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
govt will take final decision on formation of new panchayats in Himachal soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में नई पंचायतों के गठन को लेकर सरकार शीघ्र अंतिम फैसला लेगी। मंत्री स्तर की बैठक में पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद सरकार से सिफारिश की जाएगी। सरकार के पास नई पंचायतों के गठन के प्रदेश भर से करीब साढ़े 400 प्रस्ताव आए हैं।  प्रदेश में पिछली बार नए नगर निगम बनने के बाद पंचायतों की संख्या घटकर 3226 रह गई थी। इस बार साढ़े 400 नई पंचायतों के गठन के प्रस्ताव सरकार के पास पहुंचे हैं। सरकार ने नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया शुरू ही की थी कि लॉकडाउन लग गया। इसके बाद यह मामला लंबित पड़ गया। राज्य में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 22 जनवरी, 2021 से पहले कराना अनिवार्य है, क्योंकि पांच साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव समय पर कराने की बात कही है।

विज्ञापन


ऐसी स्थिति में क्या प्रदेश में पंचायतों का पुनर्गठन किया जा सकेगा, इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं कि क्या प्रदेश में थोड़ी अवधि में नई पंचायतें बनाई जा सकेंगी या नहीं। बताते हैं कि नई पंचायतें बनाने के लिए तीन से छह माह का समय लगता है। सरकार विभाग के अधिकारियों से जानना चाह रही है कि पंचायतों के गठन में कम से कम कितना समय लगेगा। नई पंचायतें गठित की गईं तो नए सिरे से पंचायतों में पदों का आरक्षण भी करना पड़ेगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पंचायतों के गठन को लेकर पूरी प्रक्रिया अपनानी होती है। इसमें कम से कम कितना समय लगेगा, यह राय लेने के लिए अधिकारियों से बैठक के बाद मामला सरकार से उठाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed