फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   govt will recruit 396 school lecturer in Himachal, new condition imposed, notification issued

हिमाचल में 396 स्कूल प्रवक्ता भर्ती करेगी सरकार, लगाई नई शर्त, अधिसूचना जारी

Tue, 10 Dec 2019 08:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Dec 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
govt will recruit 396 school lecturer in Himachal, new condition imposed, notification issued
सांकेतिक तस्वीर

राज्य लोकसेवा आयोग ने 396 स्कूल प्रवक्ताओं की भर्ती के लिए दोबारा अधिसूचना जारी की है। नई अधिसूचना के तहत अब स्कूल प्रवक्ता बनने के लिए हिमाचल में दसवीं और जमा दो पास की शर्त लगाई गई है।

विज्ञापन


पिछली बार यह शर्त न होने से प्रदेश के लोगों ने गैर हिमाचलियों को नौकरी देने पर खूब हंगामा किया। इसके बाद सरकार ने अधिसूचना रद्द कर नियमों में संशोधन किया। अब नए नियमों के तहत अधिसूचना जारी हुई है। 
विज्ञापन


396 स्कूल प्रवक्ताओं के लिए आयोग ने 30 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष और दसवीं व जमा दो कक्षा हिमाचल से पास होना जरूरी है। अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, कॉमर्स और राजनीतिक शास्त्र विषय में भर्ती होगी। अनुबंध आधार पर नियुक्त होने वाले शिक्षकों को प्रतिमाह 14,500 रुपये तनख्वाह मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये युवा होंगे पात्र

govt will recruit 396 school lecturer in Himachal, new condition imposed, notification issued

आवेदन 30 दिसंबर दोपहर 11 बजकर 59 मिनट तक ही करना होगा। राज्य लोक सेवा आयोग की सचिव एकता काप्टा ने बताया कि कॉमर्स विषय में 215 प्रवक्ता भर्ती किए जाएंगे। अंग्रेजी, हिंदी और इतिहास विषय में 47-47 और राजनीतिक शास्त्र विषय में 40 प्रवक्ता भर्ती किए जाएंगे।

भर्ती के तहत सामान्य वर्ग से 154 पद, एससी से 81, एसटी से 12, ओबीसी से 65, ईडब्ल्यूएस से 49, बीपीएल एससी से 13, बीपीएल एसटी से 2, बीपीएल ओबीसी से 12 और फ्रीडम फाइटरों के बच्चों उनके पौत्र-पौत्रियों की सामान्य श्रेणी से 6 और एक-एक पद एससी और ओबीसी से भरा जाएगा।

सामान्य श्रेणी के लिए 400 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 100 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, बीएड और टैट करने वाले आवेदन करने को पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed