फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Govt Jobs, Process started to fill 304 posts in 76 Model Health Wellness Centers in Himachal

Govt Jobs: हिमाचल के 76 मॉडल हेल्थ वेलनेस सेंटरों में 304 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू

Sun, 28 Aug 2022 08:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Aug 2022 08:59 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 68 विधानसभा व अन्य दुर्गम क्षेत्रों में मॉडल हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने की घोषणा की थी। ये सेंटर जिला अस्पतालों से दूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए जाने हैं। 

विज्ञापन
Govt Jobs, Process started to fill 304 posts in 76 Model Health Wellness Centers in Himachal
हेल्थ वेलनेस सेंटर - फोटो : Istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 76 मॉडल हेल्थ वेलनेस सेंटरों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सेंटरों के लिए 304 पदों की स्वीकृति दी गई है। हर विधानसभा क्षेत्रों में ये सेंटर खोले जाने हैं। इन सेंटरों में सबसे ज्यादा 152 स्टाफ  नर्सों की भर्ती की जाएगी। यह भर्तियां अनुबंध आधार पर होंगी। वहीं, 76 महिला हेल्थ वर्कर और 76 महिला हेल्थ सुपरवाइजरों की भी तैनाती की जानी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 68 विधानसभा व अन्य दुर्गम क्षेत्रों में मॉडल हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने की घोषणा की थी। ये सेंटर जिला अस्पतालों से दूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए जाने हैं। इनमें मरीजों को ब्लड टेस्ट से लेकर अन्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने बताया कि वेलनेस सेंटर खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


भर्ती होंगे 100 आयुर्वेद डाक्टर
 प्रदेश में 100 आयुर्वेद डाक्टर भर्ती किए जाएंगे। राज्य लोक सेवा आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आयोग के सचिव डीके रतन ने कहा है कि इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आयुर्वेद मेडिकल अधिकारियों के 100 पदों में से 41 अनारक्षित वर्ग के लिए भरे जाएंगे। अन्य पद आरक्षित वर्गों से भरे जाएंगे। इस संबंध में सभी आवेदन 24 सितंबर से पहले पहुंच जाने चाहिए। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए आवश्यक योग्यता, पात्रता शर्तों, परीक्षा शुल्क आदि की जानकारी राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर दी गई है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed