{"_id":"131231a7469f4cb4cdb9a03ac9bf33fa","slug":"govt-is-responsible-for-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस नेता ने सरकार के सिर फोड़ डाला हार का ठीकरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस नेता ने सरकार के सिर फोड़ डाला हार का ठीकरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 17 May 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता हिमाचल में पार्टी की सभी चार सीटों पर हार का कारण मोदी लहर मान चुके हैं, वहीं कांग्रेस के एक नेता ने इसका ठीकरा राज्य सरकार के सिर ही फोड़ डाला है।
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस महासचिव कुलदीप सिंह राठौर ने मोदी लहर के अलावा हिमाचल में कांग्रेस की हार का एक कारण पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी बताया है। शनिवार को उन्होंने यह बात शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन
एक दशक तक कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव तथा प्रवक्ता रह चुके और वर्तमान में वाणिज्य मंत्रालय की निर्यात एजेंसी एपीडा के निदेशक कुलदीप सिंह राठौर पूर्व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
राठौर ने शिमला में कहा कि सरकार में ऐसे लोगों को खास तरजीह दी गई जो कांग्रेस में विपक्ष में रहते हुए कहीं नहीं थे। जो विपक्ष में पार्टी के आंदोलनों में सक्रिय थे, उन्हें सरकार ने सत्ता में आने के बाद पूछा तक नहीं।
कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होती तो शायद यह सब कुछ नहीं होता। असंतुष्ट कार्यकर्ता घरों से बाहर ही नहीं निकले।