फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   govt increased co contribution amount in Atal Pension Yojana in Himachal, Relief to lakhs of people

लाखों लोगों को राहत: हिमाचल में अटल पेंशन योजना में सरकार ने बढ़ाई सह योगदान राशि

Tue, 10 May 2022 02:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 May 2022 02:41 AM IST
सार

अटल पेंशन योजना में राज्य सरकार ने सह योगदान राशि बढ़ा दी है। विशेष सचिव वित्त ने इस सह योगदान में बढ़ोतरी के बारे में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों समेत तमाम अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। 

विज्ञापन
govt increased co contribution amount in Atal Pension Yojana in Himachal, Relief to lakhs of people
अटल पेंशन योजना(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल पेंशन योजना में राज्य सरकार ने सह योगदान राशि बढ़ा दी है। इसे 2,000 से बढ़ाकर 3,000 रुपये सालाना किया गया है। इसका लाभ मनरेगा कामगारों, किसानों, कृषि श्रमिकों, दुकानदारों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत लाखों लोगों को होगा। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार 50 फीसदी तक सह योगदान देती है। इसके लिए खुद लाभार्थी को 50 फीसदी अंशदान देना होता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस संबंध में बजट घोषणा भी की थी। अब इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था को 31 मार्च 2023 तक लागू किया गया है।

विज्ञापन

 
विशेष सचिव वित्त ने इस सह योगदान में बढ़ोतरी के बारे में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों समेत तमाम अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि असंगठित क्षेत्र के सभी कामगार जैसे मनरेगा वर्कर्स, किसान, कृषि-बागवानी श्रमिक, दुकानदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड-डे मील कामगारों आदि की अधिकतम कवरेज सुनिश्चित की जाए। अटल पेंशन योजना को असंगठित क्षेत्र के कामगारों में लोकप्रिय करने के भी प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। यह लाभ ऐसे कर्मचारियों को दिया जाता है जो न तो किसी सामाजिक सुरक्षा योजना में कवर होेते हैं और न ही आयकर दाता हैं। 
विज्ञापन


60 साल उम्र के बाद मिलती है पेंशन 
अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार ने एक जून 2015 को शुरू किया था। इस योजना में 18 से 40 वर्ष के लोगों को शामिल किया जाता है। इन लोगों को 60 वर्ष की उम्र तक प्रीमियम राशि जमा करनी होती है। इसमें सरकार 50 फ ीसदी सह योगदान देती है। 60 वर्ष के बाद इन लोगों को 1,000 से 5,000 रुपये तक मासिक पेंशन देने की योजना है। प्रीमियम को अलग-अलग योजना में हर माह जमा किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed