फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Govt gives nod to private bus routes in himachal.

अच्छी खबर! सरकार ने बहाल किए निजी बस रूट

Sun, 27 Sep 2015 11:59 AM IST
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
Govt gives nod to private bus routes in himachal.

लंबे इंतजार के बाद प्रदेश सरकार ने हिमाचल में निजी बस रूटों से रोक हटा दी है। परिवहन विभाग ने 97 नए रूटों की लिस्ट जारी की है। 11 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। रूट आवंटन में बेरोजगार युवाओं, पूर्व सैनिकों और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 60 फीसदी रूट गांवों जबकि 40 फीसदी राज्यमार्ग के दिए जाएंगे। बड़ी बात ये है कि रूट आवंटन में इस बार न सिफारिश चलेगी और न विभाग की मनमानी। लक्की ड्रॉ से रूटों का आवंटन किया जाएगा। परिवहन विभाग के निदेशक प्रियतू मंडल ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


विभाग ने पहले चरण में आठ जिलों के लिए आवेदन मांगे हैं। सर्वाधिक 20 रूट हमीरपुर जिले के हैं। ऊना जिले के 15, सोलन के 13, बिलासपुर के 16, मंडी के 14, शिमला के 11 और कांगड़ा जिले के 8 रूटों के लिए आवेदन मांगे हैं। परिवहन विभाग की शर्तों के मुताबिक नए रूटों के लिए बसों में बैठने की क्षमता 29 प्लस 2 या 30 प्लस 2 होनी चाहिए। बस को रूट पर प्रतिदिन कम से कम 100 किलोमीटर चलाना पड़ेगा।
विज्ञापन

कमेटी ने तय किए नए रूट

Govt gives nod to private bus routes in himachal.

नए रूटों को कमेटी ने तय किया है। जिलों के एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इसमें जनता के प्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, परिवहन निगम और विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

पहले रूट लेने के लिए सीधे परिवहन विभाग के पास आवेदन किया जाता था। विभाग से रूट मिल जाते थे। रूटों के आवंटन में सिफारिश और विभाग की मनमानी के आरोप लगे थे, जिसके बाद नए रूटों के आवंटन पर रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed