फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt college opened in a primary school in himachal

प्राइमरी स्कूल के तीन कमरों में खोल दिया सरकारी कॉलेज, यहां जानिए पूरा मामला

Sat, 17 Mar 2018 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 17 Mar 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
govt college opened in a primary school in himachal

जिला कांगड़ा के मटौर और तकीपुर कॉलेज के लिए भवन निर्माण और साइंस की कक्षाएं शुरू करने को लेकर सदन में नोकझोंक हुई। कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने दोनों कॉलेजों के भवन निर्माण को लेकर सवाल पूछा तो शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज बोले - नॉर्म्स पूरे होने पर ही कॉलेज खोलने चाहिए।

विज्ञापन


प्राइमरी स्कूलों के तीन कमरों में कॉलेज चला दिया है। मंत्री ने कहा कि अब से कॉलेज खोलने के लिए वित्त विभाग की भी मंजूरी ली जाएगी। साइंस और कॉमर्स कक्षाएं शुरू करने को कॉलेज में 500 से अधिक छात्र होना अनिवार्य है। अभी कॉलेज में 450 छात्र हैं। 

विज्ञापन

मंत्री जी, प्राइमरी स्कूल में नहीं चल रहीं क्लासें  

govt college opened in a primary school in himachal

मटौर कॉलेज पर 11 करोड़ खर्च होंगे। इसके लिए 10 लाख के बजट का प्रावधान किया है। तकीपुर कॉलेज के लिए भवन निर्माण को औपचारिकताएं गतिमान हैं। 

कांग्रेस विधायक पवन काजल ने कहा - मंत्री जी आपका जवाब है, कक्षाएं प्राइमरी स्कूल के तीन कमरों में नहीं, बल्कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में चल रही हैं। इतना कहने पर विधानसभा में सभी सदस्य हंसते हुए नजर आए। 

तीन साल में ऊना में खोले 378 उद्योग
शिमला। बीते तीन साल में जिला ऊना में 378 उद्योग खोले गए। वर्ष 2015-16 में 232, वर्ष 2016-17 में 104 और वर्ष 2017-18 में 42 उद्योग स्थापित किए गए। यह जानकारी उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। 
 

आईपीएच विभाग में फील्ड स्टाफ के 2841 पद खाली

govt college opened in a primary school in himachal

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में फील्ड स्टाफ के विभिन्न श्रेणियों के 2841 पद रिक्त हैं। इसमें तृतीय श्रेणी के 1545 और चतुर्थ श्रेणी के 1296 पद रिक्त हैं।

आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने यह जानकारी राजेंद्र राणा की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि 302 पंप चालकों और 352 फिटरों के पद अनुबंध के आधार पर भरने को स्वीकृति मिल गई है। 

बिंदल ने छोड़ी राशन की सब्सिडी
मुख्यमंत्री और मंत्रियों के एलान के बाद विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी राशन की सब्सिडी छोड़ने का एलान किया है। माना जा रहा है कि जल्द भाजपा विधायक भी ऐसा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

जगत सिंह नेगी होंगे विपक्ष के व्हिप

govt college opened in a primary school in himachal

किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी विधानसभा में विपक्ष की ओर से मुख्य व्हिप होंगे। इसकी पुष्टि कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने की है। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता भी पूर्व वीरभद्र सिंह के समर्थक मुकेश अग्निहोत्री रहे हैं।

विपक्ष की ओर से मुख्य व्हिप जगत सिंह नेगी की तय करेंगे कि विपक्ष की ओर से सदन में कौन-कौन बोलेगा। बता दें कि विधायक हर्षवर्धन चौहान भी मुख्य व्हिप की दौड़ में शामिल थे। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह से उनकी दूरियां होने से वह दौड़ से बाहर हो गए। जगत सिंह नेगी जनजातीय क्षेत्र से आते हैं।

आयुर्वेद विभाग में 378 पद खाली

govt college opened in a primary school in himachal

आयुर्वेद विभाग में डॉक्टरों के 1,211 पद स्वीकृत हैं। इनमें डॉक्टरों के 378 पद खाली हैं। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने यह जानकारी विधायक आशा कुमारी के प्रश्न पर लिखित उत्तर में दी।

917 पेयजल, 68 सिंचाई योजनाएं ठेके पर
 सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ने विधायक इंद्र सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी कि राज्य में 917 पेयजल तथा 68 सिंचाई योजनाएं ठेके पर दी गई हैं। ये योजनाएं 1 से 5 वर्ष की अवधि के लिए ठेके पर दी गई हैं।

बागवानी मिशन में बने 2,305 पॉलीहाउस

govt college opened in a primary school in himachal

 बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने श्री नयनादेवी जी के विधायक रामलाल ठाकुर के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि बागवानी मिशन में 2,305 बागवानों ने पॉलीहाउस का निर्माण किया। इसके लिए विभाग की तरफ से 5,888.08 लाख की राशि उपदान के रूप में दी गई।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विधायक होशियार सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी कि राज्य में गत 3 वर्षों में कर्मचारी चयन आयोग और बैचवाइज शिक्षकों की भर्ती की गई।

टीजीटी के आयोग से 387 और बैचवाइज 1,218, शास्त्री के 308, भाषा अध्यापक के आयोग से 136 व बैचवाइज 369, कला अध्यापक के आयोग से 10 व बैचवाइज 188, शारीरिक शिक्षा अध्यापक के आयोग से 16 व बैचवाइज 156 पद भरे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed