{"_id":"63d92eccee84572f5915026b","slug":"govt-approves-hrtc-volvo-s-proposal-for-jaipur-and-srinagar-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC: जयपुर और श्रीनगर के लिए एचआरटीसी वोल्वो के प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC: जयपुर और श्रीनगर के लिए एचआरटीसी वोल्वो के प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी
Wed, 01 Feb 2023 11:29 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:29 AM IST
सार
एचआरटीसी के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। राज्य से बाहर नए रूट शुरू करने को लेकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आगामी समर टूरिस्ट सीजन से पहले यह वोल्वो सेवा शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
एचआरटीसी वोल्वो(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर और श्रीनगर के लिए वोल्वो सेवा शुरू करने के हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। राज्य से बाहर नए रूट शुरू करने को लेकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आगामी समर टूरिस्ट सीजन से पहले यह वोल्वो सेवा शुरू करने की योजना है। बड़ी संख्या में सैलानी जयपुर, शिमला और श्रीनगर का रुख करते हैं। एचआरटीसी वोल्वो सेवा शुरू होने से जहां सैलानियों को आवाजाही में आसानी होगी, वहीं निगम की आय में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील होने के कारण श्रीनगर के लिए वोल्वो सेवा शुरू करने से पहले एचआरटीसी और जम्मू-कश्मीर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेएसआरटीसी) के बीच एमओयू साइन होगा। हिमाचल सरकार जम्मू-कश्मीर प्रशासन से सुरक्षा की गारंटी भी लेगी। हिमाचल के विभिन्न रूटों से कटड़ा और उधमपुर के लिए छह बसें चलती हैं। शिमला से कटड़ा के लिए एचआरटीसी की वोल्वो संचालित हो रही है। कटड़ा से श्रीनगर करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर है। श्रीनगर के लिए वॉल्वो बस शिमला या धर्मशाला से चलाई जानी प्रस्तावित है। तीन दिन बाद यह बस श्रीनगर पहुंचेगी। हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में रहने वाले कश्मीरी लोगों को भी श्रीनगर के लिए सीधी बस सुविधा मिलने से लाभ होगा।
विज्ञापन
श्रीनगर, जयपुर वोल्वो के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
श्रीनगर और जयपुर के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को सरकार से स्वीकृति मिल गई है। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आगामी समर टूरिस्ट सीजन से पहले यह सेवा शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
- संदीप कुमार, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी