{"_id":"64c62cecf84b77839504c4e7","slug":"govt-and-private-schools-will-remain-closed-till-august-5-in-kullu-district-decision-taken-due-to-continuous-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू जिले में 5 अगस्त तक बंद रहेंगे सरकारी और निजी स्कूल, लगातार खराब मौसम के चलते लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू जिले में 5 अगस्त तक बंद रहेंगे सरकारी और निजी स्कूल, लगातार खराब मौसम के चलते लिया फैसला
Sun, 30 Jul 2023 02:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 30 Jul 2023 02:59 PM IST
सार
कुल्लू जिले में लगातार जारी बारिश, जगह-जगह भूस्खलन के चलते सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को 5 अगस्त तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में लगातार जारी बारिश, जगह-जगह भूस्खलन के चलते सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को 5 अगस्त तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने रविवार को दी। कहा कि जिले में लगातार मौसम के खराब रहने व बारिश से हो रहे नुकसान के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले में गत दिनों भारी बारिश व बाढ़ के कारण सड़कों व पुलों के अवरुद्ध हुए हैं। आज भी जिले के बहुत सी ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध हैं तथा कई नालों व खड्डों पर पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनकी मरम्मत व बदलने का कार्य चल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी तथा निजी विद्यालय 5 अगस्त शनिवार तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन