फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Govind Thakur said- When will the state government start buying cow dung? Govind Thakur, Govind Thakur stateme

HP Politics: गोविंद ठाकुर बोले- प्रदेश सरकार आखिर कब गोबर खरीदना शुरू करेगी

Sat, 25 Nov 2023 08:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Nov 2023 08:17 PM IST
सार

पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया में भी कांग्रेस पार्टी और उनके नेता आम जनता के गुस्से का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन
Govind Thakur said- When will the state government start buying cow dung? Govind Thakur, Govind Thakur stateme
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया में भी कांग्रेस पार्टी और उनके नेता आम जनता के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में पशुपालक अब इस दिन का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब कांग्रेस सरकार उनसे दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से गोबर खरीदेगी और कब रोजाना 10 लीटर दूध खरीद जाएगा। कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटी देकर सत्ता तो हथिया ली, लेकिन झूठे वादों पर आखिर कब तक वह टिके रहेंगे। शनिवार को जारी बयान में पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि आम जनता कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों को आज जान चुकी है और सरकार से जनता खुले मंच से भी इस सवाल को पूछ रही है कि आखिर कब कांग्रेस सरकार अपनी इन गारंटियों को पूरा करेगी।

विज्ञापन


गोविंद ठाकुर ने कहा कि आज न तो महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 आए और न ही प्रदेश में 300 यूनिट बिजली मुफ्त की गई है, बल्कि सरकार की गलत नीतियों के चलते हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी को भी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश सरकार की ओर से बाहरी राज्यों के वाहनों पर गलत तरीके से टैक्स बढ़ाया गया। उस कारण हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल आज सूने पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बागवान ही अपने फलों की कीमत तय करेंगे। यह दोनों गारंटी भी अभी तक सरकार ने पूरी नहीं की गई है और न ही प्रदेश में युवाओं के लिए भी 680 करोड़ रुपए के स्टार्टअप फंड को शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed