{"_id":"65098e36778276ed5506c611","slug":"govind-thakur-said-it-is-wrong-to-issue-tickets-for-vip-gallery-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu Dussehra: गोविंद ठाकुर बोले- वीआईपी गैलरी के लिए टिकट लगाना गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu Dussehra: गोविंद ठाकुर बोले- वीआईपी गैलरी के लिए टिकट लगाना गलत
Tue, 19 Sep 2023 05:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Sep 2023 05:34 PM IST
सार
गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में वीआईपी गैलरी में 500 रुपये का टिकट रखना गलत निर्णय है। मेले जनता के लिए है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में वीआईपी गैलरी में 500 रुपये का टिकट रखना गलत निर्णय है। मेले जनता के लिए हैं। इसमें जितने अधिक लोग जुटेंगे उतनी शोभा बढ़ेगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए गए फैसलों का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि दशहरा समिति इस साल रेहड़ी-फड़ी मार्किट नहीं लगा रही। यह मार्किट दशहरा के बाद लगाने का फैसला लेने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
इससे छोटे कारोबारियों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अनाप-शनाप निर्णय ले रही है। हाल ही में एक और निर्णय लिया गया है कि एक से अधिक बिजली के मीटर होने पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। जिन्होंने एक से अधिक मीटर लगाए हैं उन्हें अधिक भुगतान करना पड़ेगा। अपने घरों में किरायेदार रखने वालों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इन फैसलों पर फिर से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन