{"_id":"21735be49e5d89b748f9adccdbb72a63","slug":"governor-urmila-singh-cm-virbhadra-singh-celebrate-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल, सीएम ने दी नए साल की शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल, सीएम ने दी नए साल की शुभकामनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 Jan 2015 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नए साल पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उर्मिला सिंह ने अपने संदेश में आशा व्यक्त की है कि नववर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा।
विज्ञापन
सामाजिक बुराइयां समाप्त करने और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए आगे आकर सहयोग देने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के लोगों को नववर्ष पर खुशहाली और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
सरकार राज्य के संतुलित एवं तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुकेश अग्निहोत्री ने आशा व्यक्त की है कि नया साल प्रदेश के लिए उल्लास, उमंग और नई ऊर्जा से परिपूर्ण होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे।
विज्ञापन