फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor shiv pratap shukla said - Raj Bhavan is concerned about decorum, good and evil remain with everyone.

Himachal: राज्यपाल बोले- राजभवन को मर्यादा का ख्याल, भलाई और बुराई सबके साथ रहती है

Wed, 03 Apr 2024 05:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Apr 2024 05:28 PM IST
सार

तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार नहीं होने को लेकर राज्यपाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबकी भलाई-बुराई सबके साथ रहती है। 

विज्ञापन
Governor shiv pratap shukla said - Raj Bhavan is concerned about decorum, good and evil remain with everyone.
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि राजभवन को अपनी मर्यादा का पूरा ख्याल है। खुद को भी इस मर्यादा में बांध कर चलता हूं। तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार नहीं होने को लेकर राज्यपाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबकी भलाई-बुराई सबके साथ रहती है। शुक्ल ने कहा कि उन्होंने पहले ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को मध्य प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जानकारी दे दी है। उन्हें लगता है कि अध्यक्ष ने इसका संज्ञान लिया होगा। विधानसभा अध्यक्ष को खुद ही इस बारे में फैसला करना है। इस संदर्भ में राजभवन कुछ नहीं कर सकता। राजभवन का इस संबंध में कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि तीनों निर्दलीय विधायकों केएल ठाकुर, आशीष शर्मा और होशियार सिंह ने बीते दिनों अपने इस्तीफे की प्रति राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भी सौंपी थी। इसके बाद राज्यपाल ने इस प्रति को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को भेजा था। राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष को कर्नाटक और मध्य प्रदेश विधानसभा के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में भी जानकारी दी थी। राज्यपाल ने अपने पत्र में विधानसभा अध्यक्ष को बताया था कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि जब भी विधायक व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर इस्तीफा दे, तो विधानसभा सचिवालय को इस्तीफा स्वीकार करना होता है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष ने अभी तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed