फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor Shiv Pratap Shukla reached Kinnaur on a three day tour of Kinnaur, inspected the leading posts of ITB

Kinnaur News: राज्यपाल ने लेपचा में आईटीबीपी की अग्रणी चौकियों का किया निरीक्षण, जवानों का बढ़ाया हौसला

Mon, 25 Sep 2023 06:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Sep 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Governor Shiv Pratap Shukla reached Kinnaur on a three day tour of Kinnaur, inspected the leading posts of ITB
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल किन्नौर दौरे पर। - फोटो : संवाद

 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तीन दिवसीय दौरे के दौरान जनजातीय जिला किन्नौर पहुंचे। उन्होंने समदो के सैन्य शिविर, भारत तिब्बत सीमा बल की अग्रिम चौकी लेपचा और सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया।वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत उन्होंने कई गांवों का दौरा भी किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं। राज्यपाल का यह पहला जनजातीय जिला किन्नौर का दौरा है। राज्यपाल का सुबह समदो हैलीपैड पहुंचने पर ब्रिगेडियर आरपी सिंह, ब्रिगेड कमांडर ने राज्यपाल का स्वागत किया। लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने करीब 13000 फीट की ऊंचाई पर भारत तिब्बत पुलिस बल की अग्रिम चौकी का दौरा भी किया। वे लेपचा पोस्ट गए। यह पहला मौका है जब किसी विशिष्ट व्यक्ति ने इस पोस्ट का दौरा किया हो।

विज्ञापन


नियंत्रण रेखा पर बनी इस चौकी से तिब्बत के तीन गांव चुरुप, शकटोट और घुमुर नजर आते हैं। राज्यपाल को सैन्य अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी और बताया कि सेना के जवान किस तरह विपरीत परिस्थितियों में दिन-रात सीमाओं की चौकसी से निगरानी करते हैं। लेपचा में आईटीबीपी की पोस्ट में जवानों के साथ बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि वह भारत की सीमा को सुरक्षित रखने वाले जवानों को सलाम करते हैं। वे शून्य से भी कम तापमान में सीमा की रक्षा करने के लिए पूर्ण सतर्कता के साथ डटे हैं। उन्होंने कहा कि वे जवानों के जज्बे को नमन करते हैं क्योंकि हर प्रकार की परिस्थितियों के लिए हमारे जवान तैयार हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि भारत की सुरक्षा हमारे जवानों के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि भारत का हर व्यक्ति आईटीबीपी के जवानों के प्रति जो आदर रखता है। उन्होंने आईटीबीपी के जवानों को अपनी किसी भी प्रकार की समस्या उनके साथ साझा करने के की अपील की। इस अवसर पर आईटीबीपी के कमांडेंट श्रीपाल ने राज्यपाल का स्वागत किया और बल की इस अग्रिम चौकी के बारे में जानकारी दी। समदो सैन्य शिविर में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने देवदार का पौधा रोपा। इस अवसर पर राज्यपाल ने सैनिकों के साथ बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित भी किया। इस मौके पर लाहौल-स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने राज्यपाल को सम्मानित किया। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, किन्नौर की उपायुक्त तारूल एस रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed