फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor Shiv Pratap Shukla calls youth to stay away from drugs to maintain the sanctity of Devbhoomi

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल: पीएम ने मुझसे कहा था हिमाचल की पवित्रता को बनाए रखना

Wed, 26 Apr 2023 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Apr 2023 06:04 PM IST
सार

राज्यपाल ने कहा कि वैज्ञानिक शोध को प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखकर इसे बागवानों और खेतों तक ले जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Governor Shiv Pratap Shukla calls youth to stay away from drugs to maintain the sanctity of Devbhoomi
राज्यपाल ने नौणी विवि में अंतर-महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे देवभूमि हिमाचल की पवित्रता को बनाए रखे और नशे से दूर रहें। युवा प्रतिज्ञा लें कि न नशा करेंगे और न करने देंगे। राज्यपाल बुधवार को नौणी विश्वविद्यालय में छात्रों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल के राज्यपाल के पद पर नियुक्त होने के बाद जब वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलने गए तो उन्हें एक ही बात मुझसे कही कि हिमाचल देवभूमि है और वहां की पवित्रता बनाए रखना। ऐसे में यदि हिमाचल की पवित्रता बनानी है तो नशे को यहां से दूर करना होगा।
विज्ञापन


हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने लोगों से नौणी विवि की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय की शैक्षणिक संस्थानों की अटल रैंकिंग के तहत वर्ष 2021 में नौणी विवि को प्रोमिसिंग बैंड में 11वां स्थान प्राप्त हुआ है। वर्ष 2022 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने भी देश के 72 कृषि विवि की रैंकिग में इसे 22वां स्थान प्रदान किया।

शोध को बागवानों तक ले जाएं वैज्ञानिक
राज्यपाल ने निर्देश दिए कि प्राकृतिक खेती के तहत अन्य फसलों के मॉडल भी तैयार किए जाएं। उन्होंने विवि के सहयोग से प्रदेश की पहली प्राकृतिक खेती पर आधारित किसान उत्पादकता कंपनी का गठन करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।


उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक शोध को प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखकर इसे बागवानों और खेतों तक ले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज के बदलते परिवेश में कार्यों में तेजी व गुणवत्ता लाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक उपयोग किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed