{"_id":"6237294ce3ea3852a866c311","slug":"governor-rajendra-vishwanath-arlekar-inaugurated-all-india-inter-university-women-s-netball-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल बोले- साथ चलना अच्छी शुरुआत, साथ बने रहना उन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल बोले- साथ चलना अच्छी शुरुआत, साथ बने रहना उन्नति
Sun, 20 Mar 2022 06:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:47 PM IST
सार
राज्यपाल ने देश भर से आईं 43 विश्वविद्यालयों की 600 से अधिक खिलाड़ियों की ओर से प्रस्तुत भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। सीयू के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने राज्यपाल का स्वागत किया।
विज्ञापन
नेटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला नेटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया। उन्होंने राज्य में खेल वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि हिमाचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों की भी सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि साथ चलना अच्छी शुरुआत है, साथ बने रहना उन्नति है और मिल कर कार्य करने से सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन
इससे पहले राज्यपाल ने देश भर से आईं 43 विश्वविद्यालयों की 600 से अधिक खिलाड़ियों की ओर से प्रस्तुत भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। सीयू के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए 15 करोड़ की घोषणा के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। छात्र कल्याण के डीन डॉ. प्रदीप कुमार ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और रजिस्ट्रार विशाल सूद ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का संदेश पढ़ा।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. सुमन शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक विशाल नेहरिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशहाल शर्मा, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरकत करनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों के कारण वे नहीं आ सके। उन्होंने अपना संदेश भेजा, जिसे कुलसचिव प्रो. विशाल सूद ने साझा किया।
विज्ञापन