फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   governor news shimla

Shimla News: राज्यपाल ने 2047 तक विकसित भारत के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

Sun, 25 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
governor news shimla
सचित्र
विज्ञापन

हरियाणा के हिसार में 43वें वार्षिक अग्रोहा मेले और सम्मेलन को किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूराे
शिमला। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया है। उन्होंने हरियाणा के हिसार में 43वें वार्षिक अग्रोहा मेले एवं सम्मेलन को संबोधित किया।
रविवार को गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि सेवा, समानता, सहयोग और सामाजिक सद्भाव पर आधारित उनके आदर्श पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन को केवल एक महान शासक ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी समाज सुधारक भी बताया। उन्होंने ऐसे समाज की परिकल्पना की, जिसमें समृद्धि का लाभ सभी को मिले। हर व्यक्ति को सम्मान एवं गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने एक ईंट, एक रुपया की परंपरा को सामुदायिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण कहा। गुप्ता ने अग्रवाल समाज के व्यापार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। समाज द्वारा स्थापित विद्यालय, अस्पताल, धर्मशालाएं और गोशालाएं सेवा भाव को दर्शाती हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नागरिकों से एक समृद्ध, सशक्त, आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से उन्नत भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, सांविधानिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed