फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor bandaru dattatreya statement over HPU Shimla

विश्वविद्यालय जैसे संस्थान बनें स्किल इंडिया के मॉडल: राज्यपाल

Sat, 19 Oct 2019 04:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Oct 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Governor bandaru dattatreya statement over HPU Shimla
फाइल फोटो

राज्यपाल और प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि विश्वविद्यालय जैसे संस्थान स्किल इंडिया के मॉडल बनें। यहां किए जाने वाले शोध जमीनी स्तर पर खेतों तक जाने चाहिए। पदभार संभालने के बाद एचपीयू के पहले दौरे के दौरान राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीयता हमारी पहचान है। वह विवि में राष्ट्रवाद आधुनिक भारत का कर रहा निर्माण विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्यातिथि थे।

विज्ञापन


कहा कि राष्ट्रवाद सर्वमान्य रूप से परिभाषित करना आसान नहीं है। राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव ही नागरिकों में एकजुटता के लिए आवश्यक है। देश में सांस्कृतिक धार्मिक, भाषाई विविधता वाला देश है। बावजूद इसके राष्ट्रवाद ही वो मुख्य कड़ी है, जो नागरिकों को सांस्कृतिक, जातीय, पृष्ठभूमि से संबंधित होने के बावजूद एकजुट रखता है। किसी भी विकसित राष्ट्र का नागरिक की पहचान उसके देश से होती है।
विज्ञापन


लंबे अंतराल के बाद हम राष्ट्रीयता की भावना पैदा नहीं कर पाए, मगर केंद्र की सरकार एक राष्ट्र एक संविधान की वचनबद्धता  को पूरा कर गौरवान्वित किया है। भारत को कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकजुट करने में भूमिका निभाई है। दत्तात्रेय ने कहा कि एक खिलाड़ी अपने राष्ट्रगान की धुन बजने पर गौरवान्वित महसूस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रमों में देश के वीर सपूतों के बलिदान की गाथाओं को बढ़ाया जाना चाहिए। राष्ट्रवादी सोच देश के विकास के लिए जरूरी है। शिक्षित भारत, सशक्त भारत, स्वच्छ भारत, भ्रष्टाचारमुक्त, आतंकवाद मुक्त, बेरोजारी मुक्त और वैज्ञानिक भारत की सोच के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने युवा पीढ़ी को स्किल इंडिया के तहत कौशल विकसित करने पर जोर दिया।


अलग से विवि आकर छात्र छात्राओं से करूंगा बात: राज्यपाल
राज्यपाल ने विवि के कुलाधिपति के  नाते कहा कि वह जल्द अलग से विवि का दौरा कर आम छात्र-छात्राओं से बातचीत करेंगे। उन्होंने शोध अनुसंधान और कौशल विकास पर जोर देने की बात कही।  कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार और तमाम अधिकारियों ने राज्यपाल का विवि पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कुलपति कार्यालय में लंबी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed