फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Governor Acharya Devvrat meets Prime Minister and Home Minister

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने की प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात

Tue, 11 Jun 2019 09:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Jun 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Governor Acharya Devvrat meets Prime Minister and Home Minister
- फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से हिमाचल प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक कृषि को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है और प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 तक हिमाचल प्रदेश को पूर्ण रूप से प्राकृतिक कृषि राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए हर स्तर पर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

Governor Acharya Devvrat meets Prime Minister and Home Minister
उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में करीब तीन हजार किसानों एवं बागवानों ने पूर्ण रूप से प्राकृतिक कृषि को अपनाया है और इस वर्ष 50 हजार किसानों व बागवानों को प्राकृतिक कृषि के दायरे में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अपेक्षा जताई कि जिस प्रकार केंद्र से केंद्रीय प्रायोजित विभिन्न विकास योजनाओं के लिए धनराशि जारी होती रही है उसी तर्ज पर सहायता मिलती रहे ताकि प्रदेश में विकास की गति को और तेज किया जा सके। इसके अलावा राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed