{"_id":"5a05a1114f1c1bd0408b5c88","slug":"governor-acharya-dev-vrat-will-inaugurate-lavi-fair-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में चार दिन ये हस्तियां देंगी मनमोहक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में चार दिन ये हस्तियां देंगी मनमोहक प्रस्तुतियां
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत विधिवत शुभारंभ करेंगे। लवी मेले का आयोजन 11 से 14 नवंबर तक होगा। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव वीसी फारका लवी मेले का समापन 14 नवंबर को करेंगे। इस दौरान जनजातीय जिला किन्नौर के किसान अपनी फसलें, ऊनी वस्तुओं को बेचने के लिए रामपुर लवी मेले में आएंगे।
विज्ञापन
लवी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चे और स्थानीय कलाकार अपने कार्यक्रमों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मेला मैदान में होगा। एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शनिवार सुबह 11 बजे विधिवत शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान उपायुक्त और मेला कमेटी अध्यक्ष रोहन चंद ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुमारी सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मेले के शुभारंभ से पहले राज्यपाल का गाजे बाजे से स्वागत किया जाएगा। लवी मेले का शुभारंभ करने के बाद राज्यपाल मेला मैदान पर प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।
विज्ञापन
रामपुर जुट गए हैं व्यापारी
रामपुर में शनिवार से अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की धूम रहेगी। खासी संख्या में व्यापारी अपना सामान बेचने के लिए लवी मेले में उमड़ने लग गए हैं। लवी में स्टाल और दुकानों सजाने के लिए पहले ही मेला मैदान तैयार कर दिया गया है।
जिला किन्नौर, रामपुर के स्थानीय व्यापारी, खंपा व्यापारी, चंबा और कुल्लू जिले के व्यापारी भी सामान बेचने के लिए खासी संख्या में आते हैं। इनके अलावा बाहरी राज्यों के व्यापारी भी सामान बेचने के लिए पहुंच चुके हैं।
ये रहेगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शेड्यूल
11 नवंबर को स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। इस दिन स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों के साथ-साथ बुशैहरी नाइट आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें राजीव शर्मा, डिंपल ठाकुर, सरिता बुशैहरी और तांत्रा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
12 नवंबर को सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक अमित शर्मा और साबरी भट्टाचार्य धमाल मचाएंगे। 13 नवंबर को हिमाचल के लोक नृत्य और पहाड़ी कलाकार इंद्रजीत सिंह और दलीप सिरमौरी अपने रंगों का जादू बिखेरेंगे। 14 नवंबर को होने वाली स्टार नाइट में कुमार साहिल, प्रियंका नेगी और बबल राय दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।