{"_id":"5bcac724bdec2269b1698936","slug":"governor-acharya-dev-vrat-statement-over-animal-sacrifice","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीभ के स्वाद के लिए बंद हो पशु बलि, मुझसे करें शास्त्रार्थ: राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीभ के स्वाद के लिए बंद हो पशु बलि, मुझसे करें शास्त्रार्थ: राज्यपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोगों को बलि प्रथा बंद करने को कहा है। कुल्लू दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में उन्होंने कहा, ‘किसी भी शास्त्र में ऐसा नहीं लिखा है। इसे लेकर वह शास्त्रार्थ के लिए खुली चुनौती देते हैं। अपनी जीभ के स्वाद के लिए किसी को मारना बंद करो। कोई भी देवता बलि के नहीं बोलता।
विज्ञापन
देवता देने वाला होता है। जान लेने वाला नहीं।’ राज्यपाल ने कहा कि बलि के नाम अपने स्वार्थ के लिए कुछ लोग समाज को भ्रमित कर रहे हैं। आज भाई अपने भाई का जमीन के टुकड़े के लिए कत्ल कर रहा है।
विज्ञापन
लेकिन वो भगवान राम थे, जिन्होंने मर्यादा के लिए वनवास स्वीकार किया। राम के आदर्श को युवा पीढ़ी को बताने की जरूरत है। इस पर चिंतन करना होगा। उन्होंने कहा कि युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। उन्हें नशे से बचाओ अन्यथा आने वाली पीढ़ी आपको माफ नहीं करेगी। बच्चों को संस्कारवान बनाएं।
विज्ञापन