फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government orders flouted; overweight apple boxes being sold in wholesale markets.

Shimla News: सरकार के आदेश दरकिनार, मंडियों में बिक रही ओवरवेट सेब पेटियां

Fri, 21 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Government orders flouted; overweight apple boxes being sold in wholesale markets.
कॉमन इंट्रो
विज्ञापन

जिले की फल मंडियों में खुलेआम सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ रही हैं। यूनिवर्सल कार्टन में सेब बेचने के आदेश देने के बावजूद मंडियों में फिर से ओवरवेट सेब की पेटियां पहुंच रही हैं। रोहड़ू के बाद अब राजधानी की फल मंडी भट्ठाकुफर में भी कई बागवान यूनिवर्सल कार्टन में ओवरवेट भरकर ला रहे हैं। आढ़ती भी खुलेआम सेब की खरीद और बिक्री कर रहे हैं। संवाददाता अनिल पंवार ने शुक्रवार को मौके का दौरा किया। पेश है ग्राउंड रिपोर्ट:-


रोहड़ू की फल मंडी मेंहदली में पकड़ी थीं ओवरवेट पेटियां
68 आढ़तियों पर हो चुकी है कार्रवाई, अभी तक राहत नहीं

सरकार ने पेटी में 20 किलो तक सेब बेचने के दिए हैं निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) की मंडियों में यूनिवर्सल कार्टन में सेब की 20 किलो की बिक्री सिर्फ कागजों तक सीमित है। कई बागवान न सिर्फ मंडियों में यूनिवर्सल कार्टन में अनुपात से ज्यादा सेब भरकर ला रहे हैं बल्कि आढ़ती भी बिना किसी रोक-टोक के इस सेब की खरीद और बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन


राजधानी शिमला की फल मंडी भट्ठाकुफर में भी यही हाल देखने को मिल रहे हैं। भट्ठाकुफर मंडी में शुक्रवार को भी कई बागवान यूनिवर्सल कार्टन में सेब तय मानकों से कहीं अधिक भरकर लाए थे। मंडी के ऑक्शन यार्ड में दर्जनों ओवरवेट पेटियां रखी थीं। यहां आढ़ती भी खुलेआम इसकी खरीद और बिक्री कर रहे हैं। मंडी में कई सेब पेटियों के एक-एक लेयर अतिरिक्त भरी हुई देखने को मिली। अतिरिक्त लेयर के चलते पेटी का आकार बढ़ गया है। इस कारण सेब की पेटी का वजन 25 से 28 किलोग्राम या इससे भी ज्यादा पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मंडी में इसे चेक करने वाला कोई नहीं है। इसका फायदा उठाकर आढ़ती भी इनकी खरीद और बिक्री कर रहे हैं। सरकार ने वर्ष 2024 में प्रदेश में बागवानों की मांग के बाद प्रदेश में सेब की पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन लागू करने का फैसला किया है। इसके बाद से प्रदेशभर में सेब की बिक्री यूनिवर्सल कार्टन में हो रही है। यूनिवर्सल कार्टन के फुल बॉक्स यानी सामान्य पेटी में 20 से 22 किलो सेब आता है। अब कई बागवान पेटी में अतिरिक्त सेब की लेयर भरकर ला रहे हैं।





ओवरवेट पर प्रशासन लगाएं रोक : संघ
बागवानों के लंबे संघर्ष के बाद यूनिवर्सल कार्टन बागवानों ने लागू करवाया है। इसमें बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं लेकिन कुछ बागवान अलग-अलग कारणों से ज्यादा सेब पेटियों में भर रहे हैं। प्रशासन को इसको सख्ती से लागू करवाना चाहिए। आढ़तियों से सुनिश्चित करवाना चाहिए कि कोई भी बागवान यदि नियमों से अधिक सेब लेकर आ रहे हैं उसकी खरीद और बिक्री ही न हो। बागवानों से अपील है कि बागवान किसी के बहकावे में न आए और यूनिवर्सल में ही सेब की पैकिंग करें।

-सोहन ठाकुर, अध्यक्ष सेब उत्पादक संघ




शिकायतों के बाद कर रहे निरीक्षण
मंडी में ओवरवेट की शिकायतें मिलने के बाद हमने मंडी का औचक निरीक्षण किया है। सभी आढ़तियों को हिदायत दी है कि सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सेब की खरीद और बिक्री करें। आढ़तियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि ओवरवेट बॉक्स में सेब की खरीद और बिक्री न करें यदि कोई नियमों की अवहेलना करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा। सभी बागवानों से भी अपील है कि सभी बागवान ओवरवेट पैकिंग न करें।
-रवींद्र कुमार शर्मा, सचिव एपीएमसी शिमला-किन्नौर


आंकड़ों की नजर में सेब सीजन
10 हजार से ज्यादा सेब पेटियां रोज पहुंच रही भट्ठाकुफर फल मंडी में
आठ मंडियां हैं जिला शिमला में एपीएमसी की
50 फीसदी तक कम सेब कारोबार इस बार रहने की है उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article