फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Government Jobs: Recruitment process will start this month for 633 posts in Himachal Electricity Board

सरकारी नौकरी: हिमाचल बिजली बोर्ड में 633 पदों पर इसी महीने शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Wed, 19 Jan 2022 07:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Jan 2022 07:38 PM IST
सार

राज्य बिजली बोर्ड में लाइनमैन और इलेक्ट्रिीशियन के 633 पदों पर इसी माह से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भर्ती पत्र भेजने में बिजली बोर्ड प्रबंधन जुट गया है। 

विज्ञापन
Government Jobs: Recruitment process will start this month for 633 posts in Himachal Electricity Board
राज्य बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में लाइनमैन और इलेक्ट्रिीशियन के 633 पदों पर इसी माह से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भर्ती पत्र भेजने में बिजली बोर्ड प्रबंधन जुट गया है। इसके अलावा 100 चालकों की बोर्ड स्वयं भर्तियां करेगा। बुधवार को बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला में कर्मचारी यूनियन के साथ हुई बैठक में बोर्ड प्रबंधन ने यह जानकारी दी। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के राज्य पदाधिकारियों ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल, निदेशक वित्त रीमा कश्यप, निदेशक सिविल पूनम, निदेशक परिचालन मनोज कुमार उपरेती, निदेशक तकनीकी संदीप शर्मा और कार्यकारी निदेशक कार्मिक मनोज कुमार के साथ बैठक की। यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाडा और महामंत्री हीरालाल वर्मा ने बताया कि बैठक में करीब 100 मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड में कर्मचारियों की घटती संख्या की ओर ध्यान दिलाते हुए ऊर्जा मंत्री की 23 सितंबर को की गई दो हजार पदों पर भर्ती की घोषणा को जल्द पूरा करने का मामला उठाया गया। इस पर प्रबंधन वर्ग ने बताया कि लाइनमैन और इलेक्ट्रिीशियन के 633 पदों को भरने का मामला अंतिम चरण में है। एक सप्ताह के भीतर भर्ती शुरू करने के लिए हमीरपुर आयोग को पत्र भेज दिया जाएगा। यूनियन ने भर्ती प्रक्रिया के लिए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पास लंबित जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 544 पदों को भी शीघ्र भरने की भी मांग की। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों की सेवा शर्तों से जुडे़ मामलों को लेकर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed