फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Government job: Recruitment process of 592 teachers started in colleges, education department sent the matter to the commission

सरकारी नौकरी: कॉलेजों में 592 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, शिक्षा विभाग ने आयोग को भेजा मामला

Fri, 05 Nov 2021 10:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Nov 2021 10:05 AM IST
सार

शिक्षा विभाग ने चुनाव आचार संहिता हटते ही राज्य लोकसेवा आयोग को भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की संस्तुति भेज दी है। इसके तहत 555 असिस्टेंट प्रोफेसरों, 25 प्रिंसिपलों और संस्कृत कॉलेजों में 12 आचार्यों के पद भरने की सिफारिश की गई है। अब आयोग जल्द भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा। 

विज्ञापन
Government job: Recruitment process of 592 teachers started in colleges, education department sent the matter to the commission
शिक्षा विभाग हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में 592 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने चुनाव आचार संहिता हटते ही राज्य लोकसेवा आयोग को भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की संस्तुति भेज दी है। इसके तहत 555 असिस्टेंट प्रोफेसरों, 25 प्रिंसिपलों और संस्कृत कॉलेजों में 12 आचार्यों के पद भरने की सिफारिश की गई है। अब आयोग जल्द भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कुछ माह पूर्व हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के चार हजार पद भरने का फैसला लिया गया था। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जेबीटी, कला और शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आचार संहिता लगने से पूर्व ही शुरू कर दी थी। कॉलेजों में की जाने वाली भर्ती के लिए नियम बनाने का कार्य जारी था। इसी बीच, चुनावों की घोषणा होने से मामला लटक गया। अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही शिक्षा विभाग ने राज्य लोकसेवा आयोग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का पत्र भेज दिया है। 

विज्ञापन


आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के बदलेंगे नियम
शिक्षा विभाग में आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के लिए बीते दिनों जारी किए गए नियमों में बदलाव होने जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सरकारी स्कूलों के निर्माण के लिए भूमि देने वाले लोगों को इस भर्ती में पूर्व निर्धारित पांच अंकों से अधिक देने की योजना है। मामला मुख्यमंत्री के विचाराधीन है। इसके अलावा स्कूल से घर की दूरी मापने के लिए पंचायत सचिवों की ओर से इंकार करने के बाद खड़ी हुई मुश्किल को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग का राजस्व विभाग के साथ पत्राचार जारी है। इस मामले को कैबिनेट बैठक में ले जाने की संभावना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed