फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   government change Teachers recruitment rules

हिमाचल में शिक्षकों की बंपर भर्ती, पढ़ें ये खबर..

Sat, 19 Jul 2014 11:34 AM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
government change Teachers recruitment rules

हिमाचल सरकार ने पीटीए शिक्षकों की भर्ती पर लगी रोक को हटा दिया है। पीटीए (पैरेंट्स टीचर एसोसिएशन) अब कॉलेजों में खाली पदों पर खुद अध्यापक रख सकेंगी।

विज्ञापन


ये शिक्षक पीटीए, स्टाप गैप और पीरियड आधार पर रखे जाएंगे। ये नियुक्तियां ग्रांट इन एड के तहत नहीं होंगी। इस बारे प्रधान सचिव (शिक्षा) अली रजा रिजवी ने 16 जून को जारी अधिसूचना को संशोधित करते हुए नए सिरे से शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


सोलह जून, 2014 को जारी अधिसूचना में पीटीए के माध्यम से भर्तियों पर रोक लगा दी गई थी। इससे पहले से पीटीए पर कार्यरत शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों की नौकरी पर भी संशय बना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 1500 शिक्षकों की कमी

government change Teachers recruitment rules

नई अधिसूचना से अब इन्हें भी राहत मिली है। प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में करीब 1500 शिक्षकों की आवश्यकता है। हाल ही में खुले 15 नए कॉलेजों में भी शिक्षकों की कमी है।

इसके मद्देनजर सरकार ने पीटीए शिक्षकों की भर्ती पर से रोक हटाई है। पीटीए पर ये भर्तियां स्वीकृत पदों के अगेंस्ट होंगी। अधिसूचना के अनुसार ये शिक्षक अपने पदों पर तब तक बने रहेंगे, जब तक कि उस पद पर किसी नियमित शिक्षक की भर्ती नहीं होगी।

सरकार ने नए खुले कॉलेजों के अभिभावक शिक्षक संघों को निर्देश दिए हैं कि वे हिस्ट्री, इंग्लिश, हिंदी, समाजशास्त्र, पॉलिटिकल साइंस, अर्थशास्त्र, मैथ और कॉमर्स के शिक्षकों की खाली पदों के अगेंस्ट भर्ती सुनिश्चित करें। पीटीए गैर शिक्षक संघ के अध्यक्ष बेसरी राम ने इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed