फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gopal Nag Mayor of palampur municipal corporation Raj Kumar Deputy Mayor

Kangra News: गोपाल नाग मेयर, राजकुमार बने पालमपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर

Fri, 24 Nov 2023 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Nov 2023 05:37 PM IST
सार

चुनाव के लिए प्राधिकृत अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरव जस्सल ने महापौर पद के लिए गोपाल नाग और उपमहापौर पद के लिए राज कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Gopal Nag Mayor of palampur municipal corporation Raj Kumar Deputy Mayor
गोपाल नाग, राजकुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम पालमपुर में महापौर पद के लिए गोपाल नाग को मेयर और राजकुमार को डिप्टी मेयर चुना गया है। गोपाल वार्ड छह से, जबकि राजकुमार वार्ड नंबर एक से पार्षद हैं। दोनों पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया है। गोपाल नाग 2021 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। महापौर तथा उपमहापौर पदों के लिए केवल एक-एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

विज्ञापन


महापौर के लिए पूनम बाली और अनीश नाग ने गोपाल के नाम की प्रस्तावना की, जबकि शशि डिंपल तथा नीलम मालिक ने उपमहापौर पद के लिए राज कुमार का नाम प्रस्तावित किया। चुनाव के लिए प्राधिकृत अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरव जस्सल ने महापौर पद के लिए गोपाल नाग और उपमहापौर पद के लिए राज कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


निगम चुनाव के पर्यवेक्षक एवं मुख्य संसदीय सचिव बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने कहा कि मेयर तथा डिप्टी मेयर पद के लिए सर्वसम्मति से चयन के लिए सभी पार्षद बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूरे प्रदेश में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल का कद बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलन, मंडी और धर्मशाला में भी जारी रहेगा विजय अभियान : बुटेल
मुख्य संसदीय सचिव एवं पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने नवचयनित मेयर तथा डिप्टी मेयर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पालमपुर नगर निगम से विजय का जो सिलसिला आरंभ हुआ है, वह मंडी, धर्मशाला और सोलन में भी जारी रहेगा। कहा कि पालमपुर में राजनीतिक विरोधी जातिवाद का शोर मचाकर लोगों को बांटना चाहते हैं। लेकिन पालमपुर में ऐसा कभी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed