फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Give ownership rights to people living on forest land

Shimla News: वन भूमि पर रहे लोगों को दें जमीन का मालिकाना हक

Fri, 25 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Give ownership rights to people living on forest land
गदर फ्रंट ने राज्यपाल से किया आग्रह
विज्ञापन

लावारिस कुत्तों के आतंक से राहत दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गदर फ्रंट ने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मुलाकात कर दो ज्ञापन सौंपे हैं। इन ज्ञापनों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़ा वर्ग के भूमिहीन परिवारों के लिए आवासीय अधिकार मांगे गए।
शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक भी एक मुद्दा था। इससे आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। फ्रंट के संयोजक रवि कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की। पहले ज्ञापन में सरकारी और वन भूमि पर दशकों से रह रहे हजारों परिवारों को जमीन का वैध अधिकार देने पर जोर दिया गया। संगठन ने सरकार से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए स्पष्ट नीति बनाने की मांग की। पात्र परिवारों को आवासीय भूमि का अधिकार देने की बात कही गई। इसमें केंद्र के वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत दावों के प्रभावी निस्तारण का भी उल्लेख था। राज्य सरकार से भी विशेष व्यवस्था बनाने की अपेक्षा की गई।
विज्ञापन


दूसरे ज्ञापन में संगठन ने शिमला में लावारिस कुत्तों के झुंडों से उत्पन्न खतरे को रेखांकित किया। हाल ही में एक बच्ची पर हुए हमले का भी जिक्र किया गया। रवि कुमार ने कहा यह नागरिकों की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ा सवाल है। उन्होंने शिमला के लोगों के लिए सुरक्षित वातावरण की आवश्यकता पर बल दिया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनी। उन्होंने ज्ञापनों में उठाई मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article