फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Girls Viral MMS CASE, Youth accused in the case works in a bakery shop at rohru shimla

Viral MMS Case: आरोपी छात्रा और युवक की रोहड़ू में हुई थी दोस्ती, लंबे समय से थे संपर्क में

Mon, 19 Sep 2022 04:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Sep 2022 04:28 PM IST
सार

पुलिस छानबीन कर रही है कि आखिर सनी को ऐसे वीडियो छात्रा क्यों भेजती थी। दोनों में दोस्ती ही है या छात्रा को युवक ब्लैकमेल तो नहीं कर रहा था।  हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Girls Viral MMS CASE, Youth accused in the case works in a bakery shop at rohru shimla
रोहड़ू से गिरफ्तार आरोपी युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़  यूनिवर्सिटी में छात्राओं के वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी छात्रा और युवक सनी की दोस्ती शिमला के रोहड़ू में हुई थी। लंबे समय से वे फोन से एक दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस छानबीन कर रही है कि आखिर सनी को ऐसे वीडियो छात्रा क्यों भेजती थी। दोनों में दोस्ती ही है या छात्रा को युवक ब्लैकमेल तो नहीं कर रहा था।  हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


 युवक रोहडू में बेकरी की दुकान पर कार्य करता है। पंजाब पुलिस रविवार रात को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। आरोपी युवक सनी मेहतो रोहड़ू के खंगटेड़ी गांव का रहने वाला है। युवक का चंडीगढ़ आना-जाना नहीं है। बावजूद इसके युवक का नाम मामले में सामने आया है। आरोप है कि छात्रा ने अपने दोस्त सनी को वीडियो भेजा है। 
विज्ञापन


 मामले में पंजाब पुलिस ने रोहड़ू पहुंचकर आरोपी युवक को स्थानीय पुलिस की सहयोग से गिरफ्तार किया है। युवक से पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। छात्राओं की वीडियो वायरल होने के मामले में युवक की संलिप्तता का पता पुलिस की छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि पंजाब पुलिस ने उन्हें मामले की सूचना मिली थी। इसके बाद युवक को रोहड़ू पुलिस थाने लाया गया है। इसके बाद युवक को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई पंजाब पुलिस ही करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपी सात दिन के रिमांड पर
वहीं, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वीडियो लीक विवाद में गिरफ्तार तीन आरोपियों को सोमवार को खरड़ कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें सात दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। कोर्ट ने कहा कि यह अपनी तरह का अलग मामला है इसलिए इसकी अच्छी तरह जांच होनी चाहिए। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वीडियो बनाने वाली लड़की और उसका ब्वॉयफ्रेंड, लड़के का एक दोस्त भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, डीजीपी गौरव यादव ने पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुरप्रीत कौर देव के नेतृत्व में तीन महिला अधिकारियों की एसआईटी जांच करेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed