फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girls' and boys' toilet doors facing the same direction

Shimla News: एक ही दिशा में लड़कियों और लड़कों के शौचालय के दरवाजे

Thu, 23 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Girls' and boys' toilet doors facing the same direction
बालूगंज स्कूल के निरीक्षण में पकड़ी खामी
विज्ञापन


घंडल स्कूल में एक अध्यापक देरी से पहुंचा, जांच के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बालूगंज के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शौचालय व्यवस्था में खामी पाई गई।

विद्यालय में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग शौचालय तो बने हैं लेकिन दोनों का प्रवेशद्वार एक ही दिशा में है। इससे छात्रों की गोपनीयता और सुविधा को लेकर सवाल उठे हैं। यह खामी शिक्षा विभाग ने विद्यालयों की व्यवस्थाओं की स्थिति जांचने के लिए किए औचक निरीक्षण में पकड़ी है। वहीं घंडल में एक शिक्षक देरी से स्कूल पहुंचने का मामला पकड़ा गया है।


निरीक्षण दल ने इस स्थिति को अनुचित मानते हुए रिपोर्ट विभाग को भेज दी है ताकि जल्द सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। वहीं घंडल क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि एक शिक्षक विद्यालय में देरी से आए। जांच टीम ने इस मामले को भी रिपोर्ट में दर्ज किया है और नियमित समय पर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि समय की पाबंदी और अनुशासन को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूलों में शिक्षण कार्य समय पर और सुचारू रूप से चले।
विज्ञापन

निरीक्षण दल ने कई स्थानों पर संतोषजनक प्रबंधन देखा लेकिन कुछ स्कूलों में सुधार की आवश्यकता भी महसूस की है। शिक्षा विभाग ने इन निरीक्षणों को शीतकालीन परीक्षाओं से पहले इसलिए शुरू किया है ताकि जिन स्कूलों में व्यवस्थागत या ढांचागत कमियां हैं, उन्हें समय रहते ठीक किया जा सके। टीमों को निर्देश दिए हैं कि वह हर विद्यालय में कक्षाओं की स्थिति, शौचालयों की सफाई, पेयजल सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और शिक्षण गुणवत्ता से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा भलूनी ने बताया कि लगातार स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है और स्कूलों में सामने आ रही अनियमितताओं की रिपोर्ट बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article