फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   girl student committed suicide Under examination pressure

कांगड़ा: परीक्षा के दबाव में फंदे से झूली 10वीं कक्षा छात्रा

Tue, 30 Mar 2021 05:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हरिपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, हरिपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Mar 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
girl student committed suicide Under examination pressure
सांकेतिक तस्वीर

प्री बोर्ड परीक्षा के दबाव में 10वीं कक्षा की छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। छात्रा मंगलवार से शुरू होने वाली परीक्षा को लेकर काफी चिंतित थी। सोमवार रात को ही छात्रा परिजनों से भी लगातार परीक्षा को लेकर चर्चा कर रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर के तहत आते हरिपुर गांव की 10वीं में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


वहीं परिजनों के बयान के मुताबिक छात्रा पिछली रात पेपर को लेकर काफी चिंतित थी। परिजनों से प्रश्नों के उत्तरों को लेकर चर्चा कर रही थी। इस दौरान वह अपनी छोटी बहन के साथ कमरे में सोने चली गई। सुबह छोटी बहन उठी और कमरे से बाहर जाने लगी तो साथ वाले कमरे में बड़ी बहन को गले में दुपट्टा डाले हुए पंखे के साथ लटका पाया। उसके शोर मचाने पर सभी घर वाले इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस थाना हरिपुर के प्रभारी सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


बच्चों को दें ज्यादा समय
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को ज्यादा समय दें। उनकी हर बात को गंभीरता से सुनकर उसका हल निकालने में मदद करें। उनका मनोबल बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed