{"_id":"62473b880d533b7cc549653d","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-a-train-in-bhanjal-shimla-news-sml404379475","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंजाल में ट्रेन से कटकर युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंजाल में ट्रेन से कटकर युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब(ऊना)। भंजाल के समीप शुक्त्रस्वार को एक 24 वर्षीय युवती की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। मृतका के शव को रेलवे पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्त्रस्वार को दोपहर बाद करीब पौने चार बजे भंजाल के पास दौलतपुर-जयपुर एक्सप्रेस दौलतपुर से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। भंजाल के समीप अंशु पुत्री जस्सी निवासी मुबारिकपुर अचानक पटरी को पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गई और युवती की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन शव को अपने घर ले गए। हादसे के बाद काफी वक्त तक ट्रेन मौके पर रुकी रही।
इस संबंध में रेलवे पुलिस को सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम ने मृतका के घर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती का लगभग एक माह बाद विवाह होना था, परंतु वह हादसे का शिकार हो गई। रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर इंद्रकांत शर्मा ने बताया कि आरपीएफ की टीम ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। हादसे के कारणों का जांच के बाद ही पता चल पाएगा।