फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl Child Recovered From a Bag at road side at Keylong.

सड़क किनारे फेंकी बोरी से मिली नवजात, अस्पताल में भर्ती

Thu, 28 Jul 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Thu, 28 Jul 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
Girl Child Recovered From a Bag at road side at Keylong.

कुछ अज्ञात लोगों ने नवजात बच्ची को एक बोरी में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोग यहां पहुंचे। बोरी खोली तो सभी दंग रह गए। इसमें से एक बच्ची बरामद की गई। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति का है। यहां लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में एक नवजात बच्ची मिली है। पुलिस ने बच्ची को लोअर केलांग में सड़क के नीचे एक बोरी के भीतर से बरामद किया है। केलांग पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सड़क के नीचे फेंकी गई बोरी की सूचना किराएदारों ने अपने मकान मालिक किशन लाल को दी। कृषि विभाग केलांग में बतौर कृषि प्रसार अधिकारी किशन लाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे बोरी से निकाली गई बच्ची

Girl Child Recovered From a Bag at road side at Keylong.

उसके बाद डीएसपी केलांग संजय शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे। बोरी से बच्ची के रोने की आवाजें आ रही थी। उन्होंने बोरी की जांच की तो उसमें नवजात बच्ची बरामद हुई। पुलिस ने बच्ची को तुरंत केलांग अस्पताल पहुंचाया जहां महिला पुलिस कर्मी की देखरेख में उपचार चल रहा है।

यह बच्ची किसकी है और किसने यहां इसे फेंका, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है। डीएसपी केलांग संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 317 के तहत केस दर्जकर छानबीन आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed