फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Giri's silt spoiled the fourth day drinking water schedule, people upset

Shimla News: गिरि की गाद ने बिगाड़ा चौथे दिन का पेयजल शेड्यूल, लोग परेशान

Fri, 21 Jul 2023 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Giri's silt spoiled the fourth day
drinking water schedule, people upset
शहर में चौथे दिन भी कई इलाकों में नहीं आया पानी
विज्ञापन

पूर्व पार्षद भड़के, बोले पीने लायक पानी तक नहीं दे रही कंपनी
गाद के चलते ठप रही गिरि से आपूर्ति, शहर को मिला सिर्फ 23 एमएलडी पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गिरि परियोजना की गाद ने अब राजधानी में चौथे दिन पानी देने का शेड्यूल भी ध्वस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को चौथे दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं की गई। इसमें जिन इलाकों में सुबह के समय पानी दिया जाना था, वहां शाम तक पेयजल आपूर्ति नहीं मिली।
पेयजल कंपनी ने दावा किया था कि शहर में चौथे दिन हर हाल में पानी दिया जाएगा। लेकिन गिरि की गाद के कारण कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। शहर के छोटा शिमला जोन के निगम विहार, कनलोग, नॉल्जवुड, छोटा शिमला बाजार में देर शाम तक पानी नहीं आया। यहां चौथे दिन सुबह के समय पानी देने का दावा किया गया था। लोगों ने कंपनी के दफ्तर में फोन घुमाए। पूछा कि आखिर पानी कब आएगा। कुछेक ने पार्षदों को शिकायत कर दी। संजौली जोन के ज्यादातर इलाकों में भी चौथे दिन शाम के समय पानी की आपूर्ति दी गई। कुछेक जगह पानी आया ही नहीं। इंजनघर में भी सुबह पानी नहीं आया तो पूर्व पार्षद आरती चौहान भड़क गई। कहा कि कंपनी और वर्तमान पार्षद पीने लायक पानी तक मुहैया नहीं करवा पा रहे हैं। कहा कि यदि पेयजल आपूर्ति नहीं सुधारी तो वह नगर निगम दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ जाएंगी। सेंट्रल जोन में चौथे दिन सभी इलाकों में पेयजल आपूर्ति दे दी है।
विज्ञापन




23 एमएलडी पानी मिला शहर को
पेयजल कंपनी के अनुसार गिरि में गाद के चलते इस परियोजना से शुक्रवार को शिमला शहर के लिए पानी नहीं मिला। गाद के चलते परियोजना के टैंक भर गए हैं। हालांकि, राहत यह है कि कंपनी ने इन्हें फिर से साफ करवाकर शुक्रवार शाम से शहर के लिए आपूर्ति शुरू कर दी है। शुक्रवार को सभी परियोजनाओं से शहर को 23 एमएलडी पानी मिला है। यह सामान्य से करीब 25 एमएलडी कम है। शहर के लिए शनिवार को 30 एमएलडी से ज्यादा पानी मिल सकता है। कंपनी के महाप्रबंधक राजेश कश्यप ने कहा कि गिरि में गाद के कारण आपूर्ति बाधित हुई है लेकिन शहर में दो दिन छोड़कर पानी देना सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article